{"_id":"6182d05ea3bbe06a0d68aab5","slug":"golden-chance-to-purchase-a-plot-in-basantkunj-lucknow-news-lko603073138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतकुंज में भूखंड खरीदने का मौका, पंजीकरण 10 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतकुंज में भूखंड खरीदने का मौका, पंजीकरण 10 से
विज्ञापन
एलडीए की बसंतकुंज योजना में दस नवंबर से शुरू हो रहा है पंजीकरण। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
दीपावली पर एलडीए आवासीय भूखंड खरीदने का मौका लाया है। 10 नवंबर से बसंतकुंज योजना में 121 भूखंडों के लिए पंजीकरण कराया जा सकेगा। आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकेगा और भूखंड का आवंटन लॉटरी के जरिये ही होगा।
एलडीए के वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भूखंड की दर 26,880 रुपये प्रति वर्गमीटर रहेगी। सामान्य वर्ग के आवेदक को पंजीकरण के समय भूखंड की अनुमानित रकम की 10 प्रतिशत कीमत जमा करनी होगी।
वहीं, आरक्षित वर्ग के आवेदक केवल पांच प्रतिशत रकम देकर ही पंजीकरण करवाकर लॉटरी में शामिल हो सकते हैं। अनुमानित कीमत में भूखंड की 12 प्रतिशत फ्रीहोल्ड की रकम शामिल है।
विज्ञापन
एलडीए की वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए 10 नवंबर से लिंक खुल जाएगा, जो 15 दिसंबर तक खुला रहेगा।
लॉटरी के बाद आवंटन पत्र जारी होने की तारीख से दो महीने में पूरी कीमत का 15 प्रतिशत जमा करना होगा। वहीं, 45 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 75 प्रतिशत रकम पर पांच प्रतिशत की छूट भी एलडीए देगा।
वीसी अक्षय त्रिपाठी का कहना है कि योजना में 72 से लेकर 300 वर्गमीटर तक के भूखंड सेक्टर सी, आई, जे, एन, ओ में हैं। आवंटियों को आठ त्रैमासिक किश्तों में भूखंड की कीमत दो साल में ब्याज सहित जमा करने की भी सुविधा एलडीए देगा।
यह रहेगी भूखंडों की कीमत
आकार अनुमानित कीमत
72 वर्गमीटर 19.35 लाख रुपये
112.50 वर्गमी. 30.24 लाख रुपये
160 वर्गमी. 43.55 लाख रुपये
200 वर्गमी. 53.76 लाख रुपये
300 वर्गमी. 80.64 लाख रुपये
पहले के आवंटियों को कब मिलेगा कब्जा
एलडीए बसंतकुंज योजना में लगातार आवासीय भूखंड बेच रहा है। वहीं, सालों से यहां आवंटी विकास कार्य पूरे होने और कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 2018 में भी जिन आवंटियों को छह महीने का वादा कर भूखंड दिए गए, उन्हें अभी तक कब्जा नहीं मिल सका है। अब फिर से बिना विकास कार्य पूरे कराए ही एलडीए ने कमाई के लिए यहां भूखंड बिक्री के लिए निकाल दिए।
दिवाली के बाद लॉन्च होगी 764 एकड़ की मोहान रोड योजना
एलडीए ने 764 एकड़ की मोहान रोड योजना को दिवाली के बाद लॉन्च करने की तैयारी है। दिवाली के बाद प्रस्तावित बोर्ड बैठक में निजी कंपनी से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव रखेगा। एलडीए बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद निजी कंपनी से अगले दो महीने में काम शुरू कराए जाने की योजना है। ऐसा हुआ तो जल्दी ही इस योजना में 15 हजार परिवारों को आशियाना मिलने का रास्ता खुल जाएगा। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि शासन से योजना पर काम जल्दी शुरू कराए जाने केलिए निर्देश मिल चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जो प्रस्ताव तैयार हुआ है। उसके मुताबिक निजी कंपनी ओमेक्स की दो साल पुरानी बिड के आधार पर काम दिया जाना है। एलडीए सचिव पवन गंगवार ने बताया कि मोहान रोड योजना में विकास कार्य जल्द शुरू कराए जाने हैं। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रख रहे हैं। निर्देश के मुताबिक, विकास कार्य कराए जाएंगे।