{"_id":"5db2fcd78ebc3e93cf658ee3","slug":"gold-smuggler-caught-at-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ पर चिपका रखा था 21.46 लाख का सोना, कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से उतरे तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ पर चिपका रखा था 21.46 लाख का सोना, कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से उतरे तस्कर को दबोचा
Fri, 25 Oct 2019 07:17 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर युवक से बरामद सोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से उतरे तस्कर से 21.46 लाख रुपये का 542 ग्राम सोना पकड़ा। इसे पेस्ट के रूप में बनाकर तस्कर ने पीठ पर चिपका रखा था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तस्करी रोक ने के लिए कस्टम के आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ल के दिशा-निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को दुबई की फ्लाइट आईएक्स-194 एयरपोर्ट पहुंची तो यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच हो रही थी। इसी बीच शक होने पर देवरिया के सुधीर शर्मा की कस्टम अधिकारियों ने गहनता से जांच की।
विज्ञापन
अफसरों ने बताया कि सुधीर ने सोने का पेस्ट बनाकर पीठ पर चिपका रखा था। बरामद 542 ग्राम सोने की कीमत 21,46,320 रुपये है। जांच टीम में पीयूष पांडेय, एपी सिंह, अमित बोस, प्रवीण मिश्र, शिरीष श्रीवास्तव, विमल कुमार, कुमार गौतम थे।
विज्ञापन
रीढ़ की हड्डी के आकार में ढाला था सोना
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि स्कैनिंग में दिखा कि सुधीर की हड्डी में कुछ गड़बड़ी है। फिर सवाल उठा कि अगर ऐसा है तो वह सीधा कैसे चल रहा है? जांच में पाया कि सोने का पेस्ट रीढ़ की हड्डी के आकार में ढाला गया है। इस पर हल्का काला रंग किया गया, ताकि यह शरीर के रंग में मिल जाए।