फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold price in UP is 70 thousand rupees per 10 Gram.

सोना हुआ सबसे महंगा: जीएसटी के साथ 70 हजार रुपये, मार्च में ही छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रिटर्न

Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

सोना ने महज महज तीन महीने में ही करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। दिवाली में सोना खरीदने वालों के लिए लाभ ही लाभ है।

विज्ञापन
Gold price in UP is 70 thousand rupees per 10 Gram.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोने की कीमतों ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। पहली बार सोने का भाव 70 हजार रुपये हो गया। इसमें तीन फीसदी जीएसटी भी शामिल है। इस महंगाई के साथ सोने ने केवल मार्च में ही छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन


महंगाई के बावजूद लोगों में सोने का मोहपाश कम नहीं हो रहा है। सोने ने शुक्रवार को कीमत का उच्चतम स्तर पार किया। एक मार्च को दस ग्राम सोने का भाव करीब 66,700 रुपये जीएसटी सहित था। 28 दिन बाद 29 मार्च को सोना 70 हजार रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
विज्ञापन


महज 28 दिन में दस फीसदी रिटर्न ने निवेशकों को महंगा होने के बावजूद सोना खरीदने के लिए मजबूर कर दिया। नए साल से तुलना करें तो सोने ने केवल तीन महीने में ही सात लाख रुपये किलो का मुनाफा दे दिया। एक जनवरी को दस ग्राम पीली धातु करीब 63,500 हजार रुपये की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा के मुताबिक इस साल सोने ने अपने निचले स्तर से महज तीन महीने में ही करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। बताया कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव के कारण सोना नए रिकार्ड बना रहा है।


दिवाली में सोना खरीदने वालों की पौ बारह
पिछले साल दिवाली में सोने का भाव करीब 51 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था। उस समय इसमें निवेश करने वालों की पौ बारह हो गई है, क्योंकि सोने ने केवल पांच महीने में उन्हें 19 हजार रुपये प्रति दस ग्राम यानी 19 लाख रुपये किलो का मुनाफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed