फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold coins booking on Akshay tritiya

अक्षय तृतीया: 10 किलो सोने के सिक्कों की ऑनलाइन बुकिंग, सिर्फ पांच करोड़ का हुआ कारोबार

Mon, 27 Apr 2020 05:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
gold coins booking on Akshay tritiya
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के लोगों ने लॉकडाउन के दौरान अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया। यह अलग बात है कि लोग सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने के लिए नहीं गए, लेकिन घर बैठे ही शुद्ध सोने के सिक्के, गहने और हीरे की रिंग आदि की ऑनलाइन और फोन पर बुकिंग करके कीमत की 10 फीसदी रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर की।

विज्ञापन


ज्वेलर्स के अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर 10 किलो से अधिक शुद्ध सोना बुक हुआ यानी पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने रविवार को बताया कि अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, महानगर, गोमती नगर, इंदिरा नगर आदि के कारोबारियों ने बताया कि अक्षय तृतीया पर्व पर लोगों ने घर बैठे सोने के गहने खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई।
विज्ञापन


अधिकतर लोगों ने सोने के सिक्के और हल्के वजन के गहनों की बुकिंग करने के बाद उसकी कीमत की 10 फीसदी रकम एडवांस के तौर पर ज्वेलर्स के बैंक खाते में ट्रांसफर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद जब ग्राहकों को गहने की डिलेवरी की जाएगी तो उस समय सोने का जो रेट होगा उसके अनुसार भुगतान लेंगे।  

खूब बिकी हीरे और सोने की अंगूठी

gold coins booking on Akshay tritiya
प्रतीकात्मक तस्वीर
आलमबाग के सर्राफा कारोबारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर हल्के गहनों की बुकिंग हुई, इनमें हीरे और सोने की अंगूठी शामिल हैं।

यह बुकिंग उन परिवारों ने कराई जिनके घर में लड़का या लड़की की शादियां तय हो चुकी हैं। ये हीरे की अंगूठियां 20 से 25 हजार और सोने की अंगूठी 10 से 12 हजार रुपये कीमत की हैं। 

आधे से भी कम रहा कारोबार
चौक के कारोबारी आदीश कुमार जैन ने बताया रविवार को 24 कैरेट सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम होने के कारण 40 फीसदी ही कारोबार हो सका।

सोने के भाव में उतार चढ़ाव के कारण एडवांस बुकिंग कराने वाले लोग पीछे हट गए। पिछले साल इसी पर्व पर लगभग 30 किलो सोना बिका था, जिसकी कीमत 12 करोड़ से अधिक थी। 

दुकानें खुलती तो होता अच्छा कारोबार 

gold coins booking on Akshay tritiya
प्रतीकात्मक तस्वीर

महानगर के कारोबारी अजय कुमार अग्रवाल, चौक के सिद्धार्थ जैन और आशियाना के मनीष वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन अक्षय तृतीया पर्व पर यदि कुछ घंटे दुकान खोलने की अनुमति दे देता तो अच्छा कारोबार होता।

दुकानें बंद होने के बाद भी लोगों ने ऑनलाइन सोने के गहने की बुकिंग खूब कराई। रविवार का रेट 24 कैरेट सोना 48,000 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,500 प्रति 10 ग्राम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed