{"_id":"636768f053be380497453782","slug":"gola-gokarannath-bypoll-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gola Gokarannath Bypoll: भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी की भारी जीत, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gola Gokarannath Bypoll: भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी की भारी जीत, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
Sun, 06 Nov 2022 03:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Nov 2022 03:50 PM IST
सार
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने करीब 34 हजार वोटों से जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी ने कहा कि हम जनादेश स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने भारी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
जीत के बाद अमन गिरी ने कहा कि पिताजी के सभी साथियों ने सहयोग किया। सभी वर्गों का सहयोग मिला। पिताजी के अधूरे काम और सपने पूरे करने हैं। इस सीट से विधायक रहे अरविंद गिरी के निधन के बाद यहां पर उपचुनाव हुए। अमन गिरी ने अपने पिता अरविंद गिरी से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वहीं, विनय तिवारी ने चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कहा कि जनता नहीं सरकार चुनाव लड़ रही थी। हम हार की समीक्षा करेंगे। हमें जनता का जनादेश स्वीकार है।
विज्ञापन
इस जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भाजपा की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!
यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियो!