फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   give gas connection under ujjwala scheme

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बांटे कनेक्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गिनवाईं सरकारी की उपलब्धियां

Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
give gas connection under ujjwala scheme
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से आवास, गैस कनेक्शन, शौचालय व मुफ्त इलाज समेत तमाम योजनाएं दी जा रही हैं। यदि आप चाहते हैं कि ऐसी योजनाएं आगे भी चलती रहें तो इसके लिए भाजपा सरकार बनानी होगी। वह मंगलवार को राजधानी में काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने योजना के तहत 25 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 30 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। अब उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत एक करोड़ और जरूरतमंद महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाना है। वहीं उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ शहरी व ग्रामीण आवास भी मिलने हैं। पेट्रोल पंप 33 प्रतिशत, गैस कनेक्शन 33 प्रतिशत व सीएनजी पंप में 400 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि हमारी सरकार में आवास, शौचालय, मुफ्त राशन व प्रत्येक गावों में सड़क बन रही है। काकोरी, मलिहाबाद व माल में ऑक्सीजन प्लांट बन रहे हैं। पिछली सरकार ने मुर्दों के लिए काम किया था। हमारी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। कार्यक्रम में विधायक जय देवी कौशल ने अभिवादन भाषण दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, जिला महामंत्री विजय मौर्य, विकास किशोर, ज्ञान सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि राज लोधी व अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed