फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: Two MoUs with Western Sydney University, agreement on investment in food sector

GIS 2023 : वेस्टर्न सिडनी विवि के साथ दो एमओयू, फूड सेक्टर में निवेश पर भी बनी सहमति

Tue, 13 Dec 2022 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Dec 2022 09:25 PM IST
सार

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की ओर से दो महत्वपूर्ण एमओयू पर भी साइन हुए। वहीं, एग्रिस्टो बेल्जियम ने प्रदेश में फूड सेक्टर में 2023 में 300 करोड़ रुपये के निवेश का इरादा जताया है।

विज्ञापन
GIS 2023: Two MoUs with Western Sydney University, agreement on investment in food sector
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विभिन्न देशों से निवेश लाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार की टीम को लगातार बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। विभिन्न देशों में गईं टीमों ने मंगलवार को दिग्गज निवेशकों से मुलाकात की। उन्हें यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस व टूरिज्म समेत अनेक क्षेत्रों में निवेश का प्रस्ताव दिया। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की ओर से दो महत्वपूर्ण एमओयू पर भी साइन हुए। वहीं, एग्रिस्टो बेल्जियम ने प्रदेश में फूड सेक्टर में 2023 में 300 करोड़ रुपये के निवेश का इरादा जताया है।

विज्ञापन


योगी सरकार ने फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए  प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों की टीम विदेशों में रोड शो और वन टू वन बिजनेस मीटिंग के जरिये निवेशकों को आमंत्रित कर रही है।
विज्ञापन


मांट्रियल में किया गया रोड शो
कनाडा के मांट्रियल में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो किया। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (ईडीसी), इन्वेस्टमेंट क्यूबेक, कनाडा इंडिया ग्लोबल फोरम और इंडो कनाडा ओटावा बिजनेस चैंबर के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया में रोड शो का आयोजन किया। इस दौरान कोरियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरीडोर में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्हें बताया गया कि यह उत्तर प्रदेश में निवेश का उचित समय है., जब सरकार न सिर्फ  निवेश के लिए उचित माहौल दे रही है, बल्कि तमाम तरह की सब्सिडी भी दी जा रही है। इस अवसर पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस प्रेसीडेंट ग्लोबल गवर्नमेंट चुन सांग पिल समेत अन्य निवेशकों को यूपीजीआईएस के लिए आमंत्रित किया गया।

डिफेंस मैन्युफैक्चिरंग में निवेश करेगा अमेरिका
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी एयरक्राफ्ट निर्माता सिकोर्सिकी के मुख्य प्लांट को देखने गया। प्रतिनिधिमंडल ने सिकोर्सिकी के सीईओ, वाइस प्रेसीडेंट और सीईओ इंडिया ऑपरेशंस के साथ मुलाकात की और डिफेंस के क्षेत्र में भागीदारी पर चर्चा की। प्लांट में बन रहे ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर्स का भी अवलोकन किया गया।  

बेल्जियम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने एग्रिस्टो बेल्जियम के साथ निवेश पर चर्चा की। इस दौरान कंपनी की बिजनेस हेड स्टेफनी ड्यूमोर्टियर ने बिजनौर में फूड सेक्टर पर 200 करोड़ रुपये निवेश किए हैं और उनके वर्ष 2023 में 300 करोड़ रुपये और खर्च करने की योजना है। 2025 में भी कंपनी 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में निवेश इंटेंट को लेकर बातचीत की।

आस्ट्रेलिया में हुए एमओयू
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी पहुंचा और यहां वाइस चांसलर प्रो. बार्ने ग्लोवर एओ व अन्य सीनियर प्रोफेसर से मिला। वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट व डिजास्टर मैनेजमेंट में आम भागीदारी के लिए दो महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें स्वतंत्रदेव सिंह ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और रक्षा जैसे सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल यूएई के अबुधाबी पहुंचा। वीपीएच हेल्थकेयर के डॉ. श्मशीर से मुलाकात की और मेडिकल और फैसिलिटेशन के क्षेत्र में निवेश का आमंत्रण दिया। बातचीत के दौरान वीपीएच हेल्थकेयर भी उत्तर प्रदेश में निवेश को उत्सुक नजर आया।

निवेश के लिए ब्राजील के रक्षा विशेषज्ञों से बातचीत
ब्राजील में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मत्स्यपालन मंत्री संजय निषाद की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने वहां के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरीडोर में निवेश का प्रस्ताव रखा। पाठक ने ट्वीट कर बताया कि यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना के लिए ब्राजील के रक्षा विशेषज्ञ जनरल ब्रीटो, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।


यह प्रतिनिधिमंडल ब्राजीलियन टूरिज्म इंडस्ट्री के 20 प्रतिनिधियों से भी मिला और प्रदेश में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के अवसरों को लेकर बातचीत की। पशुपालन सेक्टर में काम कर रहे यूएनईएसपी यूनिवर्सिटी के फर्नांडो गारसिया और ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ  डेयरी के गुस्तावो शिब शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed