फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: Road shows will be held for investment from domestic industrial houses

GIS 2023 : घरेलू औद्योगिक घरानों से निवेश के लिए होंगे रोड शो, मुंबई में उद्योगपतियों को निमंत्रण देंगे योगी

Tue, 27 Dec 2022 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Dec 2022 10:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी पांच जनवरी को मुंबई रोड शो में भाग लेंगे। यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, बॉम्बे डाइंग, ब्रिटानिया, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एशियन पेंट्स समूह के अलावा बैंकिग सेक्टर और फिल्म जगत की हस्तियों से मुख्यमंत्री की भेंट संभावित है।

विज्ञापन
GIS 2023: Road shows will be held for investment from domestic industrial houses
सीएम योगी से मिलते उद्योगपति रतन टाटा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब योगी सरकार का फोकस घरेलू निवेशकों पर है। इसके तहत घरेलू निवेशकों को साधने के लिए मंत्रियों का समूह देश के 7 बड़े शहरों में रोड शो करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मुंबई में बड़े उद्योग समूहों से भेंट कर उन्हें यूपी में निवेश का आमंत्रण देंगे, जबकि अन्य 6 शहरों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू रोड शो के लिए नई टीमें गठित की गई हैं, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के अलावा स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) और राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहेंगे। यहां बता दें दि हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने दुनिया के 16 देशों से 7 लाख 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जुटाए हैं, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी पांच जनवरी को मुंबई रोड शो में भाग लेंगे। यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, बॉम्बे डाइंग, ब्रिटानिया, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एशियन पेंट्स समूह के अलावा बैंकिग सेक्टर और फिल्म जगत की हस्तियों से मुख्यमंत्री की भेंट संभावित है। जबकि अन्य दौरों में अदाणी ग्रुप, हिताची, हीरानंदानी ग्रुप, नेस्ले, कोकाकोला, मारुति सुजुकी, अशोका लेलैंड, गोयनका ग्रुप, ओसवाल इंडस्ट्रीज आदि बड़े औद्योगिक समूहों व कंपनियों से वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू रोड शो का विस्तृत कार्यक्रम
-मुंबई रोड शो (05 जनवरी) : मुंबई की टीम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी और स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल भी इस समूह में शामिल हैं।
-चेन्नई रोड शो (9 जनवरी) : यहां निवेशकों से भेंट करने वाली टीम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण व नितिन अग्रवाल शामिल हैं।
- नई दिल्ली रोड शो (13 जनवरी) : औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और नगरीय विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा और स्वतंत्र प्रभार मंत्री संदीप सिंह दिल्ली में उद्योग जगत से भेंट कर निवेश का आमंत्रण देंगे।
- कोलकाता (16 जनवरी) : कोलकाता रोड शो की टीम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल शामिल हैं।
-हैदराबाद रोड शो (18 जनवरी) : हैदराबाद में भारतीय उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देने जा रही टीम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्राविधिक शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण सक्सेना शामिल हैं।
-अहमदाबाद रोड शो (20 जनवरी) : गुजरात के अहमदाबाद में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र प्रभार मंत्री जयेंद्र प्रताप और राज्य मंत्री जसवंत सैनी शामिल हैं।

-बेंगलुरु रोड शो (23 जनवरी) : बेंगलुरु में निवेशकों को आमंत्रण देने जा रही टीम में औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed