फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: Ban on booking in all major hotels in Lucknow from February 9 to 13

GIS 2023 : लखनऊ में 9 से 13 फरवरी तक सभी बड़े होटल में बुकिंग पर रोक, इंवेस्टर्स समिट के मद्देनजर दिया निर्देश

Sat, 31 Dec 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 31 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

जी20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को अवधी खाना खिलाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने आयोजन स्थल होटल सेंट्रम में विशेष रूप से तैयार रेस्त्रां को उद्घाटन किया।
 

विज्ञापन
GIS 2023: Ban on booking in all major hotels in Lucknow from February 9 to 13
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों के बीच डीएम सूर्यपाल गंगवार ने नौ फरवरी से 13 फरवरी के बीच शहर के होटलों में कमरे बुक करने पर रोक लगा दी है। डीएम का कहना है कि शहर में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों की सहूलियत के लिए होटल संचालक इसमें भागीदार बनें। यथासंभव होटलों को अपग्रेड कर कमरों की संख्या भी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री प्रथमेश, विशेष सचिव पर्यटन अश्विनी पांडेय की मौजूदगी में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने होटल संचालकों संग बैठक भी कलैक्ट्रेट में की। डीएम का कहना है कि 10 फरवरी से 13 फरवरी तक इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होना है। इसके लिए नौ से 13 फरवरी तक होटलों में कमरों की जरूरत होगी। मेहमानों के आयोजन से पहले ही आने की संभावना को देखते हुए जरूरी है कि नौ फरवरी से ही कमरे उपलब्ध रहें। होटलों की बुकिंग और उनके किराए को लेकर जल्दी ही गाइडलाइंस भी जारी कर दी जाएंगीं। सभी होटल संचालक भी प्रदेश की गरिमा बढ़ाने के उद्देश्य से पूरा सहयोग करें। अतिथि देवो भव: की भावना के साथ आने वाले मेहमानों का सत्कार करें। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी चार और पांच सितारा होटल विदेशी और महत्वपूर्ण मेहमानों के लिए आरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन


शादी आयोजन कराएगा दिक्कत
इंवेस्टर्स समिट के समय ही 9, 10,11, 13 को काफी शादियां शहर में होनी हैं। ऐसे में दिक्कतें आम लोगों को हो सकती हैं। हालांकि, होटल एवं रेस्त्रां एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्याम कृष्णनानी का कहना है कि इंवेस्टर्स समिट के आयोजन में पूरा सहयोग रहेगा। एक यह आकलन किया जा रहा है कि कितने रूम अभी बुक नहीं हैं? इसके बाद प्रशासन को सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। हमारा पूरा सहयोग आयोजन के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 के मेहमानों को खिलाया जाएगा अवधी खाना, मुख्य सचिव ने होटल सेंट्रम में शुरू कराया विशेष रूप से तैयार रेस्त्रां
जी20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को अवधी खाना खिलाया जाएगा। इसकेलिए शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने आयोजन स्थल होटल सेंट्रम में विशेष रूप से तैयार रेस्त्रां को उद्घाटन किया। अधिकारियों का कहना है कि जी20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को खास अनुभव मिले। इसके लिए एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक विशेष रूप से सजावट और लैंडस्केपिंग कराई जा रही है।


वहीं आयोजन स्थल पर भी उनको लखनऊ के खास पकवान और संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। इसकेलिए ही इस रेस्त्रां की  शुरूआत की गई है। जी20 आयोजन के लिए कुछ दिन पहले ही होटल को अपग्रेड कर पांच सितारा का दर्जा भी लिया गया है। रेस्त्रां के उद्घाटन के समय शासन के अधिकारियों में अरविंद कुमार, भुवनेश कुमार, अभिषेक प्रकाश, अनिल सागर, आलोक कुमार, अमित कुमार, प्रथमेश कुमार के साथ होटल संचालक सर्वेश गोयल मौजूद रहे। इंवेस्टर्स समिट में आने वाले मेहमानों के लिए भी यहां विशेष रूप से खाना परोसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed