फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: 86 thousand crore investment agreement from Modi's Kashi and Ahmedabad

GIS 2023 : मोदी की काशी और अहमदाबाद से 86 हजार करोड़ के निवेश का समझौता, 22 निवेशकों ने किए एमओयू

Fri, 20 Jan 2023 11:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Jan 2023 11:50 PM IST
सार

अहमदाबाद में  हुए रोड शो में 40,790 करोड़ रुपये निवेश के 22 एमओयू साइन हुए है। वहीं वाराणसी में हुए निवेश सम्मेलन में 46 हजार करोड़ रुपये निवेश के लिए 292 एमओयू साइन हुए। आगरा में 1400 करोड़ रुपये निवेश के लिए करीब आठ एमओयू साइन हुए है।

विज्ञापन
GIS 2023: 86 thousand crore investment agreement from Modi's Kashi and Ahmedabad
अहमदाबाद में इन्वेस्टर्ससमिट के लिए आयोजित रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में 86 हजार करोड़ के निवेश समझौते हुए। आगरा में 1400 करोड़ निवेश की राह खुली। इन तीन शहरों में हुए रोड शो के जरिए 88,190 करोड़ रुपये के 320 से अधिक एमओयू हुए।

विज्ञापन


अहमदाबाद में  हुए रोड शो में 40,790 करोड़ रुपये निवेश के 22 एमओयू साइन हुए है। वहीं वाराणसी में हुए निवेश सम्मेलन में 46 हजार करोड़ रुपये निवेश के लिए 292 एमओयू साइन हुए। आगरा में 1400 करोड़ रुपये निवेश के लिए करीब आठ एमओयू साइन हुए है। इनसे करीब 1 लाख 45 हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 292 निवेशकों ने 46,000 करोड़ के एमओयू साइन किया। वाराणसी में बढ़ते पर्यटन सेक्टर में निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है। इसमें 11 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश एमओयू साइन हुए हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी ने बताया कि समिट में कुल 324 निवेशकों ने 47,705 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 निवेशक निवेश करेंगे 40 हजार करोड़ रुपये
अहमदाबाद के होटल में आयोजित रोड शो में टीम यूपी की निवेशकों के साथ आयोजित बैठक में दो दर्जन से अधिक निवेशकों ने 40790 करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए।  इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज़्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार का दावा है कि कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जाहिर की। ये निवेशक आगामी 10-12 फरवरी तकत में राजधानी लखनऊ में होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में उपस्थित होकर  अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे। रोड शो में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और जीएन सिंह ने उद्यमियों को जीआईएस के लिए आमंत्रित किया। जेपीएस राठौर ने कहा कि  यूपी सरकार की औद्योगिक विकास एवं निवेश नीति निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है। यूपी में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। 

बागपत में 900 करोड़ से मिल्क प्लांट लगाएगा अमूल
रोड शो से अमूल इंडिया ने यूपी के बागपत में नया मिल्क प्लांट लगाने के लिए 900 करोड़ का एमओयू साइन किया। अहमदाबाद रोड शो में यूपी को मिल्क प्रॉसेसिंग यूनिट्स, डेयरी फार्म, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट लैब, ट्रेनिंग ऑफ हेरडसमैन, नवीनीकृत ऊर्जा, सोलर सिटी, फार्मा पार्क, ग्रीन हाइड्रोजन,मेडिकल डिवाइस पार्क,  ड्रग्स, हेल्थकेयर प्रोडक्ट, होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, केमिकल सेक्टर, फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, वेस्ट मैनेजमेंट साल्यूशन, मल्टी स्पेशल्टी हॉस्पिटल, हाइड्रो पावर प्लांट, पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री, डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव मिले है।


आगरा में मिले 1400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
आगरा में शुक्रवार को आयोजित आगरा इन्वेस्टर्स समिट में 1400 करोड़ रुपये केनिवेश प्रस्ताव मिले है। आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने का अनुमान है। आगरा के एक होटल में आयोजित समिट में निवेशकों ने रियल स्टेट के क्षेत्र में 156.60 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव ऑनलाइन पंजीकृत किए। इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण के पास निवेशकों के 1245.25 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रकार आगरा विकास प्राधिकरण को अब तक लगभग 1400 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समिट के  आगरा और मथुरा शहर में पीपीपी मॉडल पर बस स्टैंड विकसित करने का प्रस्ताव मिला।

ये रहे बड़े निवेशक 
 निवेशक                 एमओयू         रोज़गार    
 1 टोरेंट फार्मा               25000           7900
  2 अरविंद मिल्स लिमिटेड  100               2000
  3 ज़ाइडस लाइफसाइंस   1100              2000
  4 प्लैटिनम टाई-अप प्रा.  लि. 300            400
  5 हिरीसे हॉस्पिटैलिटी       1000              500
  6 ट्रांसस्टेडिया एंटरपायर    500                700
  7 वाडीलाल                   300                 600
  8 नेपरा संसाधन प्रबंधन     350              ……..
  9 शाल्बी लिमिटेड            200               500
  10 मैकलेक टेक्निकल      2000              7600
  11 अजुल डेनिमकार्ट एलएलपी 25             1500
  12 बालाजी फूड्स प्रा. लि. 500                 1200
  13 एफटीए एचएसआरपी 
    सॉल्यूशंस प्रा.  लि.             75                 500
  14 हेस्टर बायोसाइंसेज लि.     35                 200
  15 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलपमेंट कंपनी           1500           
  16 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा 
डेवलपमेंट कंपनी                    1000              8000 
  17 एस्टल पाइप्स                100                100
  18 अमूल इंडिया               900                 4400
  19 राजवी ग्रूप।                 150.              200
  20 गणेश मोटर्स ट्रेडिंग    50.                    10 
 21 वेलस्पन ग्रुप.            2000.               500
 22 हेल्थ एटीएम प्रा. लि.   500.                1600

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed