फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: 52 foreign investors ready to set up industries in UP

GIS 2023 : 52 विदेशी निवेशक यूपी में उद्योग लगाने को तैयार, रंग ला रही रोड शो के लिए विदेश गईं टीमों की मेहनत

Tue, 13 Dec 2022 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Dec 2022 12:32 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने साओ पाउलो के इबिरापुएरा पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होंने स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर में ब्राजील-इंडिया चैंबर ऑफ  कॉमर्स के प्रमुख रॉबर्टो पारसियोस व अन्य उद्यमियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
GIS 2023: 52 foreign investors ready to set up industries in UP
जापान व दक्षिण कोरिया के भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की अगुवाई में विभिन्न देशों में रोड शो के लिए गईं टीमों की मेहनत रंग ला रही है। 52 औद्योगिक समूह यूपी में उद्योग लगाने को तैयार है। इन समूहों के प्रतिनिधि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस)-2023 में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ आएंगे। ये निवेशक फार्मास्यूटिकल, बिजनेस चैंबर, बिजनेस डेवलपमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंक, कैपिटल मार्केट, व्हीकल मोटर इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, टेलीकॉम और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर से जुड़े हैं। इनके अलावा कई और औद्योगिक समूहों ने भी इन्वेस्टर्स समिट में अपने प्रतिनिधि भेजने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 
पहले चरण में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, यूके के लंदन, कनाडा के टोरंटो और मेक्सिको में रोड शो किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के साथ ही विभिन्न उद्योग समूहों के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। अभी कई और देशों में भी रोड शो और बिजनेस मीटिंग की जानी हैं।
विज्ञापन


इन दिग्गज कंपनियों ने दी सहमति
यूपी में निवेश और यूपीजीआईएस में आने कई विदेशी निवेशकों ने सहमति दी है। इनमेें फार्मास्युटिकल से जुड़े धवल पटेल, इन्वेस्ट एशिया से अर्ने एर्टेबेलियन, कॉर्पोरेट फाइनेंस से जेरोएन मॉडेंस, चैंबर ऑफ लग्जमबर्ग से आदित्य शर्मा, बिजनेस यूरोप से एलेना सुआरेज, क्रेडेनाडो के स्पेशलिस्ट विम बोसमैन, ईएसएफ  इंडियन एसोसिएशन के एमडी पास्कल केरनीस, लग्जमबर्ग से सेल्वाराज अलगुमलाई, चेयरमैन बीआईसीसीएंडआई से बैरन फिलिप व्लेरिक और यूरो चैंबर्स के प्रतिनिधि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील में उद्यमियों से मिले ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्राजील की व्यावसायिक राजधानी साओ पाउलो में उद्यमियों से मुलाकात की। उन्हें इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता दिया और विभिन्न सेक्टरों में निवेश के मुद्दों पर चर्चा की। साओ पाउलो के इबिरापुएरा पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होंने स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर में ब्राजील-इंडिया चैंबर ऑफ  कॉमर्स के प्रमुख रॉबर्टो पारसियोस व अन्य उद्यमियों से मुलाकात की। भारत के राजदूत सुरेश रेड्डी, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी और रजनीश दुबे भी मौजूद रहे।


निवेश के लिए यूपी का माहौल ज्यादा अनुकूल
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेश आमंत्रित करने विदेश गए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की टीमों को जबरदस्त सफलता मिल रही है। जापान व दक्षिण कोरिया के भ्रमण पर गए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत ने भोज दिया। इस दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों को यूपी में निवेश का न्यौता दिया गया। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और आशीष पटेल ने निवेशकों को समझाया कि यूपी में निवेश का माहौल ज्यादा अनुकूल है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर ने कहा यूपी की कानून व्यवस्था एक मिसाल है। निवेशकों के लिए उदार नीति तैयार की गई है। यहां पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हासिल उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा की भारत व दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरे हैं। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए कई सेक्टर हैं। राज्य सरकार ने वायु, जल, सड़क, बिजली और रेल नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है। सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहायता दे रही है। दोनों मंत्रियों ने साउथ कोरिया के भ्रमण के दौरान वहां की कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। टीम में वरिष्ठ आईएएस  अमित मोहन प्रसाद और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed