गुंडाराज: गलत हरकत नहीं करने दी तो मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी के साथ घर से बाहर गई किशोरी से दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी।
किशोरी के पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जलेसर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी भाभी के साथ बुधवार की शाम घर से बाहर गई थी।
आरोप है कि तभी भुवनेश व राजू ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करते हुए इ गए। मगर किशोरी के घर पहुंचने से पहले ही उसके घर के बाहर उन्होंने पहले उसकी पिटाई की।
सीने में लगी गोली और हो गई मौत
उसके बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली किशोरी के सीने में जा लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। परिवारीजनों ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। बताते हैं कि किशोरी नौवीं की छात्रा थी। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस मामले में मृतका के पिता ने भुवनेश, मुनेश, राजू, आलोक, सतेंद्र व बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।