फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl set to fire for opposing eve teasing in sitapur died in lucknow civil hospital

'अगर पुलिस समय पर कार्रवाई कर लेती तो मेरी बेटी के साथ यह घटना न घटती'

Sat, 24 Aug 2019 07:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 24 Aug 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
girl set to fire for opposing eve teasing in sitapur died in lucknow civil hospital
सांकेतिक तस्वीर
सीतापुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई किशोरी की गुरुवार देर रात लखनऊ के सीविल अस्पताल मौत हो गई। किशोरी को गंभीर हालत में सीतापुर से लखनऊ इलाज के लिए लाया गया था। गुरुवार को इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम ने एडीजी राजीव कृष्ण सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती पीड़िता से मिलने भेजा था। लड़की के परिवार वालों ने एडीजी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। वहीं, मामले में वहीं, मामले में चौकी प्रभारी राजेश यादव और एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने एडीजी से कहा कि आरोपी को कड़ी सजा दिलवाई जाएं। उन्होंने सीतापुर पुलिस पर टालमटोल का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि जब घटना की रिपोर्ट लिखाने सीतापुर कोतवाली गई तो वहां पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई कर लेती तो मेरी बेटी की यह हालत नहीं होती। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। चौकी इंचार्ज सामोली और एक महिला आरक्षी लाइन हाजिर किए गए हैं।

ये था पूरा मामला
सीतापुर में शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले गोलू ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। असफल हो जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम किशोरी घर में छोटे भाई के साथ मौजूद थी। दबंग केरोसिन का तेल लेकर घर में दाखिल हुआ और युवती पर छिड़ककर उसने आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को फोन कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। पीड़िता का आरोप लगाया था कि गुल्लू पिछले कई दिनों से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर मंगलवार दोपहर उसने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed