फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl's obscene pictures viral on social media in lucknow

किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, सदमे में परिवार

Wed, 18 Jul 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
girl's obscene pictures viral on social media in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ में सोशल मीडिया पर किशोरी के अश्लील फोटो वायरल करने से मंगलवार को इलाके में सनसनी मची रही। फेसबुक और वॉट्सएप से फोटो लेकर लोगों ने एक-दूसरे को भेजने पर किशोरी के परिवारीजनों को पता चला तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


इस पर आरोपी के पिता व भाई ने गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देते हुए उन्हें भगा दिया। पीड़ित परिवारीजन मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे और आरोपी व उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा का कहना है कि आरोपी किशोर व उसका भाई नाबालिग है।
विज्ञापन


आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के पड़ोस के गांव में रहने वाले किशोर ने सोमवार को अपनी फेसबुक वॉल पर उसकी चार अश्लील फोटो अपलोड कर दी थीं। किशोर के फेसबुक से फोटो लेकर लोगों ने वॉट्सएप पर प्रसारित कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में इलाके के लोगों के मोबाइल फोन पर किशोरी के फोटो फारवर्ड होने लगे, जिससे सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर किशोरी के परिवारीजन शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। हालांकि, आरोपी के पिता व बड़े भाइयों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी और भगा दिया।

एक साल पहले भी वायरल हो चुकी हैं फोटो

girl's obscene pictures viral on social media in lucknow
डेमो
 पीड़ित परिवारीजन कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को अपनी पीड़ा बताई। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर बच्ची के आपत्तिजनक फोटो से पूरे परिवार को सदमा लगा है। आरोपी व उसके भाई ने किशोरी को बदनाम करने के लिए उक्त कृत्य किया है, जिसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तरफ से आरोपी किशोर व उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई। लेकिन वह घर से फरार है। 

इलाकाई लोगों ने बताया कि किशोरी और आरोपी के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले भी आरोपी ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाले थे, जिसे लेकर हंगामा मचा था। हालांकि, तब लोकलाज के भय से पीड़ित किशोरी के परिवारीजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

किशोरी और आरोपी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उनके प्रेम प्रसंग के बारे में स्कूल में सभी को जानकारी थी। किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो दोनों को स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद किसी दूसरे स्कूल में उन्होंने दाखिला नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed