छात्रा को वाट्सएप पर भेजे 17 अश्लील वीडियो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के पास शुक्रवार को एक अनजाने नंबर से 17 अश्लील वीडियो पहुंचे।
वीडियो से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। शाम को उसने कर्नलगंज थाने में मोबाइल नंबर देते हुए अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी।
छात्रा कटरा में एक महिला लॉज में रहती है। वह पूर्वांचल के एक जिले की रहने वाली है। छात्रा के पास अश्लील वीडियो शुक्रवार सुबह से ही आने लगे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अश्लील क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल
अश्लील क्लिप बनाकर व्हाट्सएप से ब्लैकमेल करने का एक और मामला बरेली में बीते दिनों सामने आया था।
बरेली में ग्यारहवीं की छात्रा का अपहरण करके उसे होटल में ले जाया गया। वहां उसके कपड़े उतारकर क्लिप बनाई गई फिर बल पर उसे दो साल तक ब्लैकमेल किया गया।
दो साल से ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहे दो युवकों के खिलाफ पुराने शहर की एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
छात्रा ने बताया जब वह ग्यारहवीं में थी उसे अपहरण कर एक होटल में ले जाया गया था जहां कपड़े उतार कर उसकी अश्लील वीडियो बनायी गई।
इसी वीडियो को दिखा कर दोनों लड़के उसका लगातार यौन शोषण कर रहे थे। इस बीच उसने खुल कर विरोध किया तो उसकी अश्लील क्लिप व्हाट्सएप पर डाल कर दोस्तों और मोहल्लेवालों को भेज दी थी।