{"_id":"5ed9fe7d8ebc3e902e76bca7","slug":"girl-ran-away-from-mandap-during-wedding-ceremony-in-mall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी रुकवाने से डरी युवती मंडप से भागी, परिजनों ने की चाइल्ड लाइन पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी रुकवाने से डरी युवती मंडप से भागी, परिजनों ने की चाइल्ड लाइन पर कार्रवाई की मांग
Fri, 05 Jun 2020 01:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
माल क्षेत्र की मसीढा पंचायत के मजरे रामपुर की रहने वाली रामवती पत्नी सूरज ने पुलिस को तहरीर देकर चाइल्ड लाइन की टीम पर बालिग पुत्री की दो बार शादी रुकवाने व जेल भेजवाने की धमकी से भयभीत लड़की के घर से कहीं भाग जाने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर सीडब्ल्यूसी की सदस्य संगीता शर्मा ने कहा है कि परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी पुत्री का विवाह 3 मई 2019 को होना था। उसी दिन विवाह स्थल पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम बेटी के नाबालिग होने का हवाला दे बेटी समेत मां-बाप को लखनऊ ले आई थी।
विज्ञापन
एक वर्ष बाद शादी करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था। एक वर्ष बाद बेटी का विवाह तय किया। चार जून को बरात आनी थी। तभी मंडप के नीचे चल रहीं रस्मों के बीच पहुंची चाइल्ड लाइन टीम ने फिर बेटी को नाबालिग बता धमकाया। दूसरी बार विवाह में उत्पन्न विवाद से डरी लड़की घर से भाग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों पर दर्ज होगा केस
पिछले साल भी लड़की के माता-पिता ने लिखकर दिया था कि जब तक बेटी 18 साल की नहीं हो जाती, तब तक शादी नहीं करेंगे। लेकिन वे बेटी की शादी करने लगे। यह कानूनन जुर्म है। बाल न्यायालय ने गुरुवार को लड़की के माता-पिता को प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, लेकिन स्थानीय पुुलिस उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सकी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप रंजन की अध्यक्षता में डीपीओ ने आदेश दिया है कि शुक्रवार को लड़की के माता-पिता, लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। -संगीता शर्मा, सदस्य, सीडब्ल्यूसी