फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl planned her own kidnapping after failing in exam

ओह... तो इस वजह से छात्रा ने रची खुद के अपहरण की साजिश

Thu, 03 May 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 May 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
girl planned her own kidnapping after failing in exam
- फोटो : डेमो

लखनऊ में गोर्साइंगंज इलाके के एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा ने दो विषयों में फेल होने पर बुधवार को खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। सीतापुर में हाईवे किनारे बेसुध मिली छात्रा ने अपहरण की कहानी सुनाकर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तहकीकात करके उसे परिवारीजनों को सौंपा। सीतापुर शहर कोतवाल जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी के पास हाईवे के किनारे बुधवार शाम एक किशोरी को बेसुध पड़ा देखकर नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। गोसाईगंज के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने खुद को 11वीं की छात्रा बताते हुए कस्बे से अपहरण की जानकारी दी।

बताया कि विद्यालय में परीक्षाफल लेने गई थी। वहां से टेंपो से घर लौट रही थी। घर के पास टेंपो से उतर कर चालक को किराया देने के लिए बैग से रुपये निकालने लगी कि वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। एक व्यक्ति ने इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना

girl planned her own kidnapping after failing in exam
डेमो - फोटो : अमर उजाला

होश आया तो पता चला कि सीतापुर में हाईवे किनारे पड़ी थी। छात्रा से उसके परिवारीजनों का नंबर मालूम करके फोन करने के साथ गोसाईंगंज पुलिस को सूचना दी गई।

छात्रा ने कहा कि वैन में 8-10 छात्र-छात्राएं थीं। सभी को बंधक बनाकर रखा गया था। उनके हाथों में वीगो लगा था। गोर्साइंगंज के कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि छात्रा दो विषय में फेल होने से परेशान छात्रा को घर पर डांट का डर था।

इसके चलते उसने अपहरण की कहानी गढ़ डाली। छात्रा द्वारा जिस स्थान से अपहरण का बयान दिया वहां के लोगों से तहकीकात में पुष्टि नहीं हुई। टेंपो चालकों से भी पूछताछ में अपहरण की बात झूठी साबित हुई। पता लगाया जाएगा कि छात्रा सीतापुर तक किस साधन से पहुंची थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed