फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl missing from school will found after 2 hours

स्कूल से गायब हुई लड़की दो घंटे बाद बदहवास हालत में मिली

Tue, 22 Sep 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Sep 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
girl missing from school will found after 2 hours

सीएमएस में इंटर की छात्रा सोमवार दोपहर अचानक गायब होने के करीब दो घंटे बाद गोमतीनगर विस्तार में सरस्वती अपार्टमेंट के पास बदहवास घूमती पाई गई। उसकी यूनिफार्म धूल-मिट्टी से सनी थी। बाल बिखरे हुए थे। सिर पर चोट लगी थी। अपार्टमेंट के लोगों से सूचना पाकर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्रा ने बाइक सवार दो बदमाशों पर अपहरण और रेप के प्रयास का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी।

विज्ञापन


आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव व सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के परिवारीजनों और वहां मौजूद स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर से बातचीत की।
विज्ञापन


इस बीच मेडिकल परीक्षण से इंकार करते हुए परिवारीजन छात्रा को घर लेकर चले गए। उसकी मां ने बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण और सदोष मानव वध के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि छात्रा के पिता बाहर नौकरी करते हैं। यहां वह अपनी मां, छोटे भाई और दादा-दादी के साथ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई थी लड़की

girl missing from school will found after 2 hours

सीओ ने बताया कि छात्रा का छोटा भाई भी उसी स्कूल का छात्र है। दोनों स्कूटी से एक साथ स्कूल आते-जाते हैं। सोमवार को फिजिक्स की परीक्षा में छात्रा नकल करते पकड़ी गई तो परीक्षक ने कॉपी छीन ली थी। घबराई छात्रा वॉशरूम जाने बहाना बनाकर कक्षा से निकल गई।

करीब 12 बजे छोटे भाई की छुट्टी हुई तो बहन नहीं मिली। इस पर उसने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसमें 11.22 बजे छात्रा गेट से बाहर जाती दिखी।

दोपहर करीब डेढ़ बजे जब सरस्वती अपार्टमेंट सोसायटी के पदाधिकारी वीके सिंह ने सीओ को फोन कर छात्रा के बदहवास हालत में मिलने की सूचना दी तो उन्होंने हुलिया पूछा। सीओ ने स्कूल प्रशासन से बात की तो हुलिये का मिलान होने के बाद स्पष्ट हुआ कि बंधे के पास मिली छात्रा वही है, जिसके स्कूल से गायब होने की बात कही जा रही थी।

बदहवास छात्रा ने दरोगा संतोष तिवारी को बताया था कि स्कूल के बाहर बाइक सवार दो बदमाश उसे जबरन उठाकर गोमतीनगर विस्तार में बंधे की तरफ ले गए और रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारा-पीटा। किसी तरह वह बदमाशों से बचकर निकली।

पुलिस के गले नहीं उतर रही लड़की की कहानी

girl missing from school will found after 2 hours

कुछ देर बाद अस्पताल में उसने बताया कि वह ऑटो से पत्रकारपुरम चौराहा पहुंची जहां उतरते ही बाइक सवार दो बदमाश उसे अगवा कर ले गए। छात्रा की मां ने एफआईआर में भी यही बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक पत्रकारपुरम चौराहा पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। भीड़ भरी सड़क पर दिनदहाड़े अपहरण करना संभव नहीं है।

पुलिस को आशंका है कि नकल करते पकड़े जाने पर छात्रा घबरा गई और सहानुभूति हासिल करने के लिए यह कहानी गढ़ दी। एएसपी ने कहा कि छात्रा के मोबाइल फोन व अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है। जल्द हकीकत सामने आ जाएगी।

छात्रा 11.22 बजे स्कूल से बाहर जाते हुए दिखी और दो घंटे बाद करीब डेढ़ बजे गोमतीनगर विस्तार में बदहवास मिली। दो घंटे छात्रा कहां रही? किसके साथ रही? उसने अपहरण और रेप का आरोप क्यों लगाया? इस बारे में जानकारी के लिए पुलिस ने उससे पूछताछ की लेकिन परिवारीजनों ने छात्रा के दहशत में होने की बात कहते हुए मना कर दिया।

शाम को पुलिस छात्रा के घर पहुंची और एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी। यहां भी पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed