फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl kept under digital arrest for two and a half hours and recovered Rs 99 thousand

Lucknow News: युवती को ढाई घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर 99 हजार वसूले

Fri, 04 Oct 2024 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Girl kept under digital arrest for two and a half hours and recovered Rs 99 thousand
- पार्सल में गैर कानूनी सामान मिलने की बात कहकर लिय झांसे में
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



लखनऊ। जालसाजों ने युवती को ढाई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 99 हजार रुपये वसूल लिए। ठगों ने उन्हें पार्सल में गैर कानूनी सामान मिलने की बात कहकर डराया था। ठाकुरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।



हुसैनाबाद निवासी ताजनीन खान के मुताबिक 27 सितंबर की सुबह अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एक पार्सल मुंबई से ईरान भेजा जा रहा था। इसमें गैरकानूनी सामान मिला है। यह सुनकर वह घबरा गईं।
विज्ञापन




जालसाज ने कहा कि उसने इस मामले में क्राइम ब्रांच मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आप भी केस दर्ज करा दीजिए। इसके बाद जालसाज ने उनकी काॅल स्काइप से दूसरे ठग को कनेक्ट कर दी। ताजनीन को वीडियो में एक युवक दिखा, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम्हारे कुछ गैर कानूनी बैंक खाते चल रहे हैं। इस तरह की बातें कर उन्हें ढाई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। परेशान आकर नाजनीन ने 99 हजार रुपये ठग के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed