{"_id":"eeb0766af1bf7ca693130bc6aba0722f","slug":"girl-give-warning-of-suicide-for-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रेमी से निकाह कराओ नहीं तो दे दूंगी जान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रेमी से निकाह कराओ नहीं तो दे दूंगी जान'
ब्यूरो/अमर उजाला,ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
गांव पानूवाला में शनिवार रात लगभग दस बजे एक युवती ने विदेश में रह रहे युवक को अपना प्रेमी बता उसके घर पर धरना दे दिया। वह युवक से निकाह कराने की जिद पर अड़ गई। उसने सल्फास की शीशी भी ली हुई थी।
विज्ञापन
कहा, निकाह न कराने की सूरत में वह वहीं पर अपनी जान दे देगी। शोर सुनकर वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मामला बढ़ता देख युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के हाथ से सल्फास की शीशी छीनी और इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, युवक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका पुत्र करीब साढ़े तीन साल से सऊदी अरब में रह रहा है। तब से अभी तक घर नहीं आया है। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग अपने परिवार की एक युवती को लेकर उसके घर पर पहुंचे। कहने लगे कि वह अपने बेटे से उसकी पुत्री का निकाह करा दे। अन्यथा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन