{"_id":"5bf53d194a8687dad022619984ed2d73","slug":"girl-gave-testimony-against-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की गवाही पर पिता को हुई उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की गवाही पर पिता को हुई उम्रकैद की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या के आरोपी को बेटी की गवाही पर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने 2000 रुपये जुर्माना भी ठोका है। इस मामले में बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक 31 मई 2011 को रतनलाल नगर कच्ची बस्ती निवासी रवींद्र बाल्मीकि शराब पीकर आया और किसी बात को लेकर पत्नी माया देवी से झगड़ा कर बैठा।
नशे में धुत रवींद्र ने केरोसिन का डिब्बा उठाकर सारा तेल माया देवी पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस की तीली जलाकर माया पर फेंक दी। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त रवींद्र की बेटी पूजा, बेटा रवि वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन
माया ने गोविंदनगर पुलिस को दिए बयान में पति की बर्बरता बताई थी। बाद में माया की मौत हो गई थी।
सरकारी वकील धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले की सुनवाई एडीजे की अदालत में चल रही थी।
पैरवी बेटे रवि ने ही की है। बेटी पूजा की गवाही पर ही रवींद्र को सजा हुई है।