फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl fight with lutere

लुटेरे से भिड़ी बहादुर युवती

Sun, 13 Mar 2022 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
girl fight with lutere
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार रात पर्स व मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को युवती ने बहादुरी दिखाते हुए दौड़ाकर दबोच लिया। वह बदमाश से भिड़ गई। इस पर बदमाश घबरा गया और युवती के हाथ में दांत से काट लिया। पकड़ ढीली होते ही बदमाश हाथ छुड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के हसरत टाउन, कैंपवेल रोड निवासी मोहम्मद आमिर के मुताबिक, शुक्रवार रात उनकी भतीजी शहाना घर के पास मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। शहाना बदमाश के पीछे दौड़ी और उसे दबोचकर शोर मचाने लगी। बदमाश ने छुड़ाने की कोशिश की मगर शहाना उससे भिड़ गई। इस पर आसपास के लोग घरों से निकलने लगे तो बदमाश ने तुरंत शहाना के हाथ में दांत से काटा और पकड़ ढीली होती ही छुड़ाकर भाग गया। लोगों ने पीछा किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

छीनाझपटी में शहाना का मोबाइल गिरकर टूट गया। जबकि उसका पर्स लुटेरा लेकर भाग गया। शहाना का कहना है कि यदि समय रहते आसपास के लोगों ने मदद की होती तो बदमाश भाग न पाता। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि छानबीन में घटनास्थल के पास के एक सीसीटीवी से बदमाश का फुटेज मिला है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed