{"_id":"69b721361d28b35a8609ba3a","slug":"girl-dies-after-being-hit-on-the-chest-by-a-cricket-bat-lucknow-news-c-13-knp1002-1646814-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रिकेट खेलने के दौरान बालिका के सीने पर लगा बैट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रिकेट खेलने के दौरान बालिका के सीने पर लगा बैट, मौत
Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
वैष्णवी की फाइल फोटो।
आलमबाग। आशियाना के औरंगाबाद जागीर में रविवार शाम क्रिकेट खेलते समय बालिका के सीने पर बैट लगने से उसकी मौत हो गई।
पेशे से सरिया का काम करने वाले सूरज राजपूत आशियाना के औरंगाबाद जागीर में पत्नी रेखा और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ी बेटी वैष्णवी (13) छोटी बहन छवि और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही क्रिकेट खेल रही थी। इस दौरान बैट वैष्णवी के सीने पर लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूरज के अनुसार, वैष्णवी चौथी कक्षा में पढ़ती थी। दो बहनों में बड़ी थी और एक चार माह का छोटा भाई है।
...बल्ला कैसे लगा
वैष्णवी के बाबा रामआसरे ने बताया कि खेलने के दौरान बॉल तो लग सकती है, लेकिन बल्ला कैसे लगा, इसलिए सीसीटीवी दिखवाया जाए। उनका कहना है कि गुस्से में किसी बच्चे ने वैष्णवी को बल्ला मारा है तो उसके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। बच्ची के परिवार से शिकायत आएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।