फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl consumed poisonous substance at the police station gate

Lucknow News: थाने के गेट पर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 24 Nov 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Girl consumed poisonous substance at the police station gate
लखनऊ। शादी के वादे से मुकरे प्रेमी की शिकायत लेकर पहुंची युवती ने बुधवार शाम आशियाना थाने के गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कानपुर के रेल बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय युवती का आशियाना के देवीखेड़ा निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग है। युवक ने शादी का वादा किया, पर बाद में मुकर गया। बृहस्पतिवार दोपहर युवती उसकी शिकायत लेकर आशियाना थाने पहुंची और पुलिस पर शादी कराने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके प्रेमी को बुलाया।
विज्ञापन

दोनों के बीच थाने में घंटों पंचायत चली मगर कोई हल नहीं निकला। इस पर युवती चली गई। पुलिस ने उसके प्रेमी को रोक लिया। शाम छह बजे युवती फिर आशियाना थाने पहुंची और गेट के बाहर पर्स से नशीली दवा और पाउडर निकालकर खा लिया। पुलिस को जब युवती के जहरीला पदार्थ खाने का पता चला तो तुरंत उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिजनों को खबर दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि युवती की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि युवती का प्रेमी से विवाद चल रहा है। युवती ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। अगर वह लिखित शिकायत देती है तो केस दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed