{"_id":"5faa2bed43a5e25c4e104d4d","slug":"girl-child-of-three-years-raped-in-a-village-of-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार मासूम की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार मासूम की हालत गंभीर
Tue, 10 Nov 2020 11:28 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की सुबह घर में सो रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने दरिंदगी की।
विज्ञापन
इस बीच बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के समय बच्ची की मां खेत गई थी। आनन-फानन में मासूम बच्ची को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और एसपी शिवहरी मीणा ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल लिया और चिकित्सक को इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन