फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl caughted with her lover in mohanlalganj

लड़की की जिद, ‘शादी प्रेमी से ही करूंगी, दहेज में कार भी लूंगी’

Tue, 01 Sep 2015 01:10 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
girl caughted with her lover in mohanlalganj

राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज के कालेबीर मंदिर में प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को परिवारवालों ने पकड़ लिया। उसे जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस पर युवती प्रेमी का साथ छोड़ने पर राजी नहीं हुई। युवती ने मंदिर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस पर पुलिस दोनों को मोहनलालगंज कोतवाली ले आई। यहां भी युवती ने जमकर हंगामा किया। प्रेमी संग ब्याह रचाने और दहेज में कार लेने की बात पर अड़ी रही।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के मुताबिक, युवती बीए की छात्रा है। कुछ महीने पहले पड़ोसी के रिश्तेदार से उसका प्रेम संबंध हो गया। वह अक्सर उससे चोरी छुपे मिलने जाती थी। यह बात युवती के घरवालों को पता चल गई थी।

विज्ञापन

लड़की की बातें सुनकर पुलिस भी चौंक गई

girl caughted with her lover in mohanlalganj

इसके बाद उन्होंने युवती को घर से बाहर आने जाने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते युवती कालेबीर मंदिर अपने प्रेमी से मिलने गई थी। हालांकि परिवारवालों को इसकी भनक लग गई और वह भी मंदिर पहुंच गए।

इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। मोहनलालगंज थाने में युवक और युवती के पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती को काफी समझाने की कोशिश की। बाद में लड़की के घरवालों कह दिया कि वह कोर्ट मैरिज कर ले।

इस पर लड़की और भड़क गई। उसने कहा कि वह हिंदू रीति रिवाजों से ही शादी करेगी और दहेज में कार भी लेगी। कई घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed