फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl beaten to death in lucknow

परिवार पर गुंडों का कहर, पिटाई से तीन साल की बच्ची की मौत

Sat, 24 Sep 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Sep 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
girl beaten to death in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-14 में दबंगों ने विवाद के बाद एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


लोगों ने तीन आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मासूम समेत परिवार को ट्रॉमा भेजा। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिमरौली का राजेश कुछ दिन पहले पत्नी सुषमा, बेटी नेहा (3) व बेटे पंकज संग मजदूरी करने शहर आया था। वह वृंदावन सेक्टर-14 में फु टपाथ पर परिवार संग रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में दी जा रही द‌ब‌िश

girl beaten to death in lucknow
डेमो

बृहस्पतिवार शाम बरौली गांव के छह युवक पहुंचे और परिवार से अभद्रता करने लगे। विरोध पर दबंगों ने राजेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। यह देख सुषमा नेहा को गोद में उठाकर बीच बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने दोनों को पीट दिया।

चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने जख्मी परिवार को ट्रॉमा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार बाद सभी को वापस कर दिया गया। जबकि बच्ची की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। 

शुक्रवार शाम ट्रॉमा में नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शिवा, ऋषि व जितेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जबकि मिथुन फरार है। एसओ जुबैर अहमद ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed