{"_id":"5bdea571bdec226998047010","slug":"girl-beaten-for-meeting-with-lover-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, पीछे से पहुंचे घरवालों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, पीछे से पहुंचे घरवालों ने जमकर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
जेल के बाहर हंगामे के बाद युवती को पकड़कर ले जाती पुलिस
रायबरेली जिला कारागार के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ लोग मिलकर एक युवती को बेरहमी से पीटने लगे। युवती ने शोर मचाकर जेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को बुला लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाली असरा जेल में बंद अपने प्रेमी से मिलने आई थी। उसके पीछे-पीछे उसके घर वाले भी जेल तक आ पहुंचे। घर वालों का कहना है कि युवती का विवाह हो चुका है, लेकिन वह अपने ससुराल नहीं जा रही।
विज्ञापन
घर वालों के मना करने के बावजूद वह रविवार को प्रेमी से मिलने जा पहुंची। जिसके बाद जेल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने मां व युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी के बारे में अभी तक जानकारी नहीं हो पायी है।
विज्ञापन