'गिरिराज और ओवैसी बंधुओं की असली जगह जेल में'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनता (यू) के राज्यसभा सदस्य अली अनवर ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें एक-दूसरे की मददगार होती हैं।
उन्होंने समाज को बांटने वाली बयानबाजी के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और ओवैसी बंधुओं की असली जगह जेल बताई।
अली अनवर 15 अप्रैल को रवींद्रालय में होने वाले पसमांदा अधिकार सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार को राजधानी आए थे।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आसिम बिहारी केयौमे पैदाइश के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। मुसलमानों के महात्मा फुले कहे जाने वाले मौलाना आसिम ने गैरबराबरी खत्म करने और सामाजिक चेतना बढ़ाने की भी लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज जहां सियासत में हिस्सेदारी की मांग उठा रहा है, वहीं फिरकापरस्ती से भी चिंतित है। कहीं भी फिरकापरस्ती फैलने पर पहला निशाना कमजोर तबका ही बनता है।
भयभीत हैं गरीब मुसलमान
जदू यू सांसद ने कहा कि हर मसले पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका वोट का अधिकार छीनने, नसबंदी कराने, पाकिस्तान चले जाने जैसी सलाह दी जाती है। इससे गरीब मुसलमानों में भय व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सोच पहली बार सामने नहीं आई है। हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग ने आजादी से पहले ऐसी ही राजनीति की थी। नतीजा मुल्क के बंटवारे के रूप में सामने आया।
उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें दोनों तरफ हैं। ओवैसी बंधु अपने भड़काऊ भाषणों से भाजपा का ही काम कर रहे हैं। भड़काऊ बयान देने वाले गिरिराज सिंह और ओवैसी बंधु जैसे लोगों को जेल की एक ही बैरक में बंद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल के सम्मेलन में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के नुमाइंदे आएंगे। वे सूबे के पसमांदा मुसलमानों की समस्याओं पर विचार करेंगे। इस मौके पर पसमांदा महाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुमताज अहमद, निसार अहमद, हाशिम पसमांदा आदि मौजूद थे।