फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gift to railway passengers: PM will flag off six Vande Bharat trains on December 30

रेल यात्रियों को तोहफा: 30 दिसंबर को पीएम दिखाएंगे छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, जानिए उनके रूट

Fri, 22 Dec 2023 08:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Dec 2023 08:09 PM IST
सार

अयोध्या से दिल्ली तक की वंदे भारत पूरी तरह कन्फर्म है। क्योंकि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पहले इस ट्रेन के संचालन से लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा हो जाएगी। 

विज्ञापन
Gift to railway passengers: PM will flag off six Vande Bharat trains on December 30
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को छह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इनमें अयोध्या और दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाने की उम्मीद हैं। ये दोनों ही लखनऊ होकर चलेंगी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन दो रूटों के अलावा अमृतसर-दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलुरु और जालना-मुंबई वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाए जाने की योजना है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अयोध्या और दरभंगा से दिल्ली तक की वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल अगले एक दो दिन में आ सकता है। इसकी तैयारियां जोरों पर है। 
विज्ञापन


गौतरलब है कि अयोध्या से दिल्ली तक की वंदे भारत पूरी तरह कन्फर्म है। क्योंकि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पहले इस ट्रेन के संचालन से लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा हो जाएगी। गौरतलब है कि देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी और अब तक 35 ऐसी ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर भी चलनी हैं वंदे भारत
तैयारी के मुताबिक लखनऊ से सहारनपुर, छपरा और हरिद्वार तक की वंदे भारत को भी जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसमें छपरा तक की वंदे भारत को बोर्ड ने अनुमति भी दे दी है। इसका सर्वे जल्द ही पूरा हुआ है। इसके अलावा हरिद्वार तक की वंदे भारत एक्सप्रेस का भी सर्वे हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed