{"_id":"600896cf8ebc3e31ca3eb1de","slug":"gift-of-five-projects-may-be-on-24-janruary-lucknow-news-lko5609055135","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को मिल सकती है पांच प्रोजेक्ट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को मिल सकती है पांच प्रोजेक्ट की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी दिवस के मौके पर राजधानी को पांच नए प्रोजेक्ट की सौगात मिल सकती है। इसमें जहां हुसैनाबाद के म्यूजिकल फाउंटेन संग वाटर स्क्रीन का लोकार्पण होगा तो तीन झीलों के पुनर्विंकास और राष्ट्र प्रेरणा स्थल का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इन प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को इन प्रोजेक्टों की सूचना भेज दी गई है।
बसंतकुंज में 70 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्र प्रेरणा स्थल को गोमती नदी के किनारे विकसित किया जाना है। इसके लिए बजट भी प्रदेश सरकार स्वीकृत कर चुकी है।
विज्ञापन
इसके डिजाइन को पहले ही अनुमति मिल गई है। वहीं, शहर की तीन झील का पुर्नविकास फायटोरेमेडिएशन तकनीक से किया जाना है।
इसमें जमुना झील, काला पहाड़ और एल्डिको झील शामिल है। इसके अलावा हुसैनाबाद क्षेत्र के विकास में शामिल शाही तालाब में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन संग वाटर स्क्रीन का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
इस अधूरे प्रोजेक्ट को एलडीए ने अब पूरा कर लिया है। वाटर स्क्रीन पर लखनऊ का इतिहास दिखाया जाएगा।