फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghosi by-election: Counting of votes will start from 8 am on Friday

Ghosi By Election Result:सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, दारा सिंह को 42 हजार वोटों से हराया

Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
सार

यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था। 

विज्ञापन
Ghosi by-election: Counting of votes will start from 8 am on Friday
सुधाकर सिंह और दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए है।

विज्ञापन


घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 42,759 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को शिकस्त दी है। सुधाकर सिंह को 33 राउंड की मतगणना के बाद कुल 1,24,427 वोट प्राप्त हुए, जबकि दारा सिंह चौहान के खाते में 81,668 वोट ही आए। बता दें कि उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से आठ की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तीसरे स्थान पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह रहे, जिनको महज 2570 वोट ही मिले। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अफरोज आलम को 2100 वोट, निर्दलीय विनय कुमार को 1406 वोट, प्रवेंद्र प्रताप सिंह को 1223 वोट, रमेश पांडेय को 839 वोट, मुन्नीलाल चौहान को 606 वोट, सुनील चौहान को 541 वोट और राजकुमार चौहान को 466 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में छह प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले है। घोसी के 1725 मतदाताओं को किसी भी प्रत्याशी को वोट देने के बजाय नोटा का विकल्प चुना। वहीं छह निर्दलीय प्रत्याशियों विनय कुमार, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पांडेय, मुन्नीलाल चौहान, सुनील चौहान और राजकुमार चौहान को नोटा से भी कम वोट नसीब हुए।

पोस्टल वोट से बढ़ा ली थी बढ़त

सुधाकर सिंह ने मतगणना शुरू होने के बाद पहले गिने गए पोस्टल वोट से अपनी बढ़त बना ली थी, जो अंतिम दौर तक बरकरार रही। सुधाकर सिंह को 132 पोस्टल वोट मिले, जबकि दारा सिंह चौहान को मात्र 45 पोस्टल वोट मिले। मतदान में डाले गए कुल 2,17,571 वोटों में से सुधाकर को 57.19 प्रतिशत वोट हासिल हुए, जबकि दारा सिंह चौहान को 37.54 प्रतिशत वोट मिले। इसके अलावा बाकी प्रत्याशियों को एक प्रतिशत से कम वोट मिला है।

दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट

यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था। दूसरी ओर सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। 

रालोद और कांग्रेस का समर्थन

इन चुनावों में सीधी टक्कर सपा और बीजेपी के बीच में है। कांग्रेस और रालोद ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इन्होंने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इन चुनावों में प्रचार करने के लिए नहीं गया है। 


बसपा ने कहा नोटा दबाएं 

सबसे चौंकाने वाला रुख बसपा का रहा है। बसपा ने अपने वोटरों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह वोट देने ना जाएं। यदि जाते भी हैं तो नोटा का बटन दबाएकर आएं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed