{"_id":"6716f8a28da3170e1f02c394","slug":"ghats-will-be-under-cctv-surveillance-divers-and-water-police-will-be-deployed-lucknow-news-c-13-1-lko1103-923501-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीसीटीवी की निगरानी में होंगे घाट, गोताखोर व जल पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीसीटीवी की निगरानी में होंगे घाट, गोताखोर व जल पुलिस रहेगी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पूजा जिन घाटों पर होगी वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जल पुलिस व गोताखोर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सफाई के इंतजाम किए जाएंगे। इसे लेकर सोमवार को डीएम सूर्य पाल गंगवार ने संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें भोजपुरी समाज के लोग भी शामिल हुए।
डीएम ने कहा, घाटों पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं। छोटे बच्चे भी रहते हैं। बच्चे कहीं न भटक जाएंगे, इसलिए उनको आईडी कार्ड मुहैया कराया जाए। इसमें परिजनों का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज हो। ऐसे में कोई बच्चा भटक भी जाए तो उसे परिजनों तक पहुंचाया जा सके। यह जिम्मेदारी कमेटी को सौंपी गई है। डीएम ने नगर निगम के अफसरों से कहा, पूजा स्थलों पर सीसीटीवी, मोबाइल टॉयलेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल के इंतजाम करवाएं। बैठक में मौजूद एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह से सुरक्षा और एडीसीपी ट्रैफिक से यातायात व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। घाटों पर अस्थायी रूप से सोलर लाइट का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा इन स्थानों पर डॉक्टरों की भी एक एक टीम और एंबुलेंस रहेगी।
भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि सात नवंबर को शहर के अलग-अलग 15 स्थानों पर छठ पर्व के आयोजन होंगे। इसमें लक्ष्मण मेला मैदान, झूलेलाल पार्क, खाटू श्याम मंदिर, हनुमान सेतु, कुड़िया घाट, पिकनिक स्पार्ट (सिंचाई बंधा के पास कुकरैल), शहीद पथ घाट (स्टेडियम के पास), पक्का पुल, रस्तोगी घाट (चौक), सैनिक सोसाइटी ग्राउंड (सरोजनीनगर), शिव मन्दिर राजाजीपुरम, सी-ब्लॉक निकट मीना बेकरी दीनदयाद के टंकी के पास, भोलाखेड़ा पुलिस चौकी आलमबाग, मवैया निकट रेलवे क्रासिंग चिनहट व भोलाखेड़ा खरगापुर आदि स्थानों पर आयोजन होंगे।