फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghar Ghar Kanha Radha: registration starts from September 4.

घर-घर कान्हा-राधा: हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू, 6 सितंबर को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजन

Mon, 04 Sep 2023 11:46 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

अमर उजाला व यूपीएमआरसी का संयुक्त आयोजन घर-घर कान्हा-राधा का आयोजन छह सितंबर को लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर किया जा रहा है। आयोजन के लिए 4 सितंबर को रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं।

विज्ञापन
Ghar Ghar Kanha Radha: registration starts from September 4.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

घर-घर कान्हा-राधा को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अमर उजाला यूपीएमआरसी के सहयोग से 6 सितंबर को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर घर-घर कान्हा-राधा का आयोजन करेगा। पंजीकरण चार सितंबर से शुरू हो रहा है। देर न करें, मोबाइल फोन उठाएं और दिए गए नंबर पर सिर्फ व्हाट्सएप करें, क्योंकि ''पहले आओ, पहले पाओ'' के आधार पर ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। पंजीकरण 5 सितंबर की शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा और पांच बजे खत्म होगा।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर पर मैसेज करें
अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर 7617566164 पर बच्चे और अभिभावक का नाम, बच्चे की उम्र के साथ मोबाइल नंबर अवश्य लिखें। रजिस्ट्रेशन होते ही आपको रजिस्टर्ड का मैसेज मिलेगा।
विज्ञापन


इसका रखें ध्यान
-दो श्रेणियों में बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। पहली श्रेणी में तीन साल तक के बच्चे तो दूसरी में चार से सात साल
तक के बच्चे शामिल होंगे।
-यदि आपके घर में दो बच्चे हैं तो आप राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर लाएं।
-किसी मित्र, पड़ोसी या अन्य किसी रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है।
-जिनके यहां एक बच्चा है, वे आपसी समझदारी व सहमति से आयोजन स्थल पर ही राधा-कृष्ण की जोड़ी बना सकते हैं।
-पांच राधा-कृष्ण की जोड़ी के साथ-साथ पांच कृष्ण व पांच राधा को अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed