{"_id":"5fbfc8fe8ebc3e9bc202d66d","slug":"get-one-and-a-quarter-to-two-lakh-kovid-19-tests-done-every-day-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन डेढ़ से पौने दो लाख कोविड-19 टेस्ट कराएं : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन डेढ़ से पौने दो लाख कोविड-19 टेस्ट कराएं : योगी
Thu, 26 Nov 2020 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड-19 के रोजाना डेढ़ से पौने दो लाख टेस्ट कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से 40 प्रतिशत टेस्ट आरटीपीसीआर तथा शेष 60 प्रतिशत टेस्ट रैपिड एंटीजन विधि से किए जाएं। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम भी तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में दवाओं, चिकित्सा उपकरण और आक्सीजन की सुचारु व्यवस्था पर भी जोर दिया है।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किए जाने पर बल देते हुए कहा कि आम लोगों को गाइडलाइंस का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबह कोविड अस्पताल तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक करें। कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर किया जाए। जिस जिले में कोविड-19 से एक से अधिक मृत्यु हो, वहां के डीएम से रिपोर्ट मंगवाई जाए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य इन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा संस्थानों के प्रधानाचार्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद स्थापित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईसीयू बेड्स की संख्या में वृद्धि की आवश्यकता का आकलन करते हुए समय से जरूरी कदम उठाए जाएं। कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।