{"_id":"62122004fa05a77bd97f225e","slug":"get-500-rupees-discount-of-brick-sale-after-casting-your-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मतदान का निशान दिखाएं, ईंट खरीद पर 500 की छूट पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मतदान का निशान दिखाएं, ईंट खरीद पर 500 की छूट पाएं
Sun, 20 Feb 2022 04:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:33 PM IST
सार
मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग देने के लिए ब्रिक एसोसिएशन ने मतदान करने वालों को 500 रुपये छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
23 फरवरी को वोट डालने का निशान दिखाने वालों को ईंट खरीद (तीन हजार ईंट वाली ट्रॉली) पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। इस ट्रॉली का दाम 24 हजार रुपये है।
विज्ञापन
लखनऊ ब्रिक किन एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश मोदी ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एसो. की तरफ से यह घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को वोट डालने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।
सरकारी गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू
राजधानी में 23 फरवरी को वोटिंग के लिए आरटीओ को सहायक रिटर्निंग अफसर सहित अन्य अधिकारियों के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं। जिन वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, उनमें से अधिकतर ने वाहनों के प्रत्याशियों को किराये पर देने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर आरटीओ ने सरकारी गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। आरटीओ को 995 बसें व 1000 छोटे वाहन चाहिए। इनमें से 900 बसों का इंतजाम हो गया है।