{"_id":"60d815968ebc3e2da13b580b","slug":"genome-sequencing-starts-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू: डेल्टा प्लस का पता लगाने को जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू, पहले दिन हुई 100 सैंपल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू: डेल्टा प्लस का पता लगाने को जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू, पहले दिन हुई 100 सैंपल की जांच
Sun, 27 Jun 2021 11:37 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:37 AM IST
सार
लखनऊ के केजीएमयू में डेल्टा प्लस का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग की लैब शुरू की गई है। पहले दिन 100 सैंपल की जांच की गई। यहां प्रतिदिन सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोविड 19 के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस की आशंका को देखते हुए केजीएमयू में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू कर दी गई है। जबकि वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर में इसके लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में डेल्टा प्लस के मरीज मिलने के बाद यहां भी अलर्ट कर दिया गया है। दूसरे प्रदेश से आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी मरीज के पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरे प्रदेश से सटे जिलों में जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जानी है। डेल्टा प्लस का पता लगाने के लिए शनिवार को केजीएमयू में जीनोम सिक्वेंसिंग की लैब शुरू की गई है। पहले दिन 100 सैंपल की जांच की गई। यहां प्रतिदिन सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह मुख्यमंत्री ने वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर के चिकित्सा संस्थानों में जीनोम सिक्वेंसिंग जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहां सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है। अन्य चिकित्सा संस्थानों में भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी चिकित्सा संस्थानों में भी जीनोम से जुड़ी जांच सुविधा बढ़ाने में सहयोग लेने की तैयारी है।