{"_id":"68e521bf04642c946b0f468c","slug":"gd-goenka-and-la-martiniere-college-victorious-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1417688-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीडी गोयनका और ला-मार्टीनियर कॉलेज विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीडी गोयनका और ला-मार्टीनियर कॉलेज विजयी
विज्ञापन
लखनऊ। जीडी गोयनका और ला-मार्टीनियर कॉलेज ने अपने मुकाबले जीतते हुए अविनाश चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। जीडी गोयनका ने मांटफोर्ट इंटर कॉलेज को चार रन और
ला-मार्टीनियर कॉलेज ने एसआर ग्लोबल को सात विकेट से पराजित किया। ला-मार्टीनियर कॉलेज प्रांगण में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में जीडी गोयनका स्कूल ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाए। आदित्य अग्रवाल ने 32 और यशविक ने 15 रन बनाए। सैयद अरमान रजा और रितेश ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में मांटफोर्ट कॉलेज की टीम लक्ष्य से चार रन पिछड़ गई और सात विकेट खोकर 91 रन बना सकी। तेजस वर्मा ने 29 और आरव ने 17 रन का योगदान दिया। वैभव और देव ने दो-दो विकेट झटके। दिन के दूसरे मुकाबले में एसआर ग्लोबल की टीम 18वें ओवर में 77 रन पर लुढ़क
गई। उत्कर्ष (32) सर्वाेच्च स्कोरर रहे। अमृत ने तीन और विवान ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में ला-मार्टीनियर कॉलेज ने ठोस शुरुआत की बदौलत 12वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विवान सिंह ने नाबाद 27 और व्योम गुप्ता ने 18 रन बनाए। रोनित, प्रणव और अंश को एक-एक विकेट मिला।