फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GBC 4.0: PM Narendra Modi inaugrated projects worth 10 lakh crore in Lucknow.

UP: पीएम ने 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले- यूपी में अब व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल

Mon, 19 Feb 2024 06:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Feb 2024 06:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज दूसरे राज्यों को भी सीखना चाहिए कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किस तरह के प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
GBC 4.0: PM Narendra Modi inaugrated projects worth 10 lakh crore in Lucknow.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुझे यूपी के सामर्थ और डबल इंजन सरकार के परिश्रम पर पूरा विश्वास है। मैं योगी जी को विशेष बधाई देता हूं। हर हिन्दुस्तानी को गर्व होता है कि यूपी ने ठान लिया है कि वो एक ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनेगा। देश के सभी राजनीतिक दलों से कहूंगा कि राजनीति छोड़िए और यूपी से सीखिए। आप कितने ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी अपने राज्य को बनाएंगे, ये संकल्प करके मैदान में आइए। देश तभी आगे बढ़ेगा जब यूपी की तरह हर राज्य बड़े सपने और संकल्प लेकर चल पड़ेगा।

विज्ञापन


उद्योग जगत के साथियों के लिए यूपी में अनंत अवसर की बेला है। आपने कभी सोचा नहीं होगा उतनी तेजी से यूपी अपने सारे संकल्पों को पूरा कर रहा है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की 14 हजार से ज्यादा परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चलचित्र के माध्यम से बदलते उत्तर प्रदेश की झलक भी देखी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - SP ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान, मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को दिया टिकट; देखें सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, बोले- वो किस हैसियत में हैं जो मुझे कुछ देंगे


यूपी की तस्वीर बदल देंगे उद्योग
अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सात वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि यूपी में निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा। पहले चारों तरफ अपराध, दंगे, छीनाझपटी यही खबरें आती रहती थीं। उस दौरान अगर कोई कहता कि यूपी को विकसित बनाएंगे तो शायद कोई सुनने को भी तैयार नहीं होता। आज लाखों करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में उतर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में हजारों प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। ये उद्योग यूपी की तस्वीर बदलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में बीते सात साल में रेड टेप कल्चर को खत्म करके रेड कार्पेट कल्चर का माहौल बना है। यूपी में ना केवल क्राइम कम हुआ है, बल्कि बिजनेस कल्चर का विस्तार भी हुआ है। बीते सात साल में यूपी में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना है। यहां आए सभी निवेशकों के बीच आशावाद दिख रहा है।

डबल इंजन सरकार ने दिखाया है कि अगर बदलाव की सच्ची नीयत है तो उसे कोई रोक नहीं सकता। बीते कुछ वर्षों में यूपी से होने वाला एक्सपोर्ट दोगुना हो चुका है। यूपी वो राज्य है जहां देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं। यहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। यहां देश की पहली रैपिड रेल चल रही है। वेस्टर्न और ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा नेटवर्क यूपी से गुजरता है। नदियों के नेटवर्क का भी मालवाहक जहाजों के लिए उपयोग किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टेशन सस्ता हुआ है। 

पूरी दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को लेकर पूरी दुनिया में अभूतपूर्व पॉजिटिविटी दिख रही है। पीएम मोदी ने कतर और यूएई की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि हर देश भारत के विकास को लेकर आश्वस्त और भरोसे से भरा हुआ है। पूरी दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि चुनाव नजदीक होने पर लोग नये निवेश से बचते हैं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में सोच भी तोड़ दी है। दुनियाभर के इन्वेस्टर्स को सरकार की पॉलिसी और स्टेबिलिटी पर पूरा भरोसा है। ये विश्वास लखनऊ में झलक रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जिस प्रकार की सोच आजादी के बाद से अनेक दशकों तक रही है उस पर चलते हुए ये परिवर्तन संभव ही नहीं था। तब की सरकारों की सोच थी कि देश के नागरिकों का जैसे तैसे गुजारा कराओ। उन्हे हर मूलभूत सुविधा के लिए तरसा के रखो। पहले की सरकारें केवल चुनिंदा शहरों में अवसर उपलब्ध कराती थीं, जिसके कारण देश का बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रह गया। डबल इंजन सरकार ने पुरानी राजनीतिक सोच को बदल कर रख दिया है। हम हर नागरिक के जीवन को आसान बनाने में जुटे हैं। जीवन आसान होगा तो निवेश और कारोबार करना भी आसान होगा। 

देश के लिए काम करने से भी देश की सेवा होती है

प्रधानमंत्री ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जब अपनी तरफ से लाभार्थियों को लाभ पहुचाती है, तो यही सच्चा अर्थ में सामाजिक न्याय और सच्चा सेक्युलरिज्म होता है। पहले भ्रष्टाचार और भेदभाव के चलते लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए लंबी लाइन लगानी होती थी। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में दौड़ना होता था। मोदी की गारंटी है कि जबतक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिलता, हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी। यही वो समाजिक न्याय है, जिसका सपना जेपी और लोहिया ने देखा था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं सामाजिक न्याय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल भगत सिंह की तरह फांसी पर लटकने से ही देश की सेवा होती है, ऐसा नहीं है। देश के लिए काम करने से भी देश की सेवा होती है।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन हब बनने का सामर्थ्य
प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी मध्यम वर्ग की खरीद शक्ति बढ़ी है। उन्होंने एमएसएमई को यूपी की ताकत बताया। साथ ही ओडीओपी और पीएम श्रम सम्मान योजना की भी चर्चा करी। प्रधानमंत्री ने काशी की चर्चा करते हुए कहा कि वहां का सांसद होने के नाते काशी के लकड़ी के खिलौनों को हमेशा प्रमोट करता हूं। भारत में खिलौना कारोबार की बहुत समृद्ध परंपरा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन हब बनने का सामर्थ्य है। लाखों लोग काशी और अयोध्या आ रहे हैं। टूरिज्म सेक्टर से जुड़े उद्योगों के लिए ये सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि 2025 में यूपी में कुंभ का आयोजन होगा, ये यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर होगा। प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ना केवल देशवासियों को मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली कमाई का साधन भी बनेगी। इस क्षेत्र में इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और सप्लाई चेन में लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

कांग्रेस के लोग भारत रत्न पर एक ही परिवार का हक समझते हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कुछ ही दिन पहले किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान किया है। दुभार्ग्य से ये बात कांग्रेस और उसके सहयोगियों को समझ में नहीं आती। कांग्रेस के लोग भारत रत्न पर एक ही परिवार का हक समझते हैं। दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। ये लोग केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे हैं। 

दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर होना चाहिए भारत का खाद्य उत्पाद
प्रधानमंत्री ने फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यमियों का आह्वान किया कि उन्हें संकल्प लेना चाहिए कि दुनिया के हर डायनिंग टेबल पर मेक इंन इंडिया का प्रोडक्ट जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को लेकर नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस सुपर फूड में इन्वेस्टमेंट का अच्छा अवसर है। सरकार छोटे छोटे किसानों को बाजार की बड़ी ताकत बनाना चाहती है। जितना फायदा किसान और मिट्टी को होगा उतना ही फायदा फूड प्रॉसेसिंग से जुड़े उद्यम को भी होगा। 

पीएम ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ 
इससे पहले प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित विभिन्न उद्योग समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने प्रधानमंत्री को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, विधानपरिषद् के सभापति, औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

तीसरे व चौथे कार्यकाल तक इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा 

रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यूपी समेत पूरा भारत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि किसी भी विचार, घटना या मुद्दे को अलग तरीके से देखने का प्रधानमंत्री का नजरिया आपको बाकी नेताओं से अलग श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। जहां पर सामान्य जनप्रतिनिधि आपदा देखता है, वहां प्रधानमंत्री जी का विजन उन्हें अवसर देखने की प्रेरणा देता है। जहां सामान्य जनप्रतिनिधि समस्या देखता है, वहां प्रधानमंत्री जी समाधान की ओर देखते हैं। जहां सामान्य जनप्रतिनिधि त्वरित लाभ की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करता है,  वहीं पीएम की दूरदर्शिता उन्हें चीजों को दूरगामी दृष्टि से आने वाले हजार साल के दृष्टिकोण से देखने को प्रेरित करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं।

आपके तीसरे व चौथे कार्यकाल तक इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा 
रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना के साथ प्रगति कर रहा है। समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो खुद को अकेला नहीं पाता हो या किसी क्षेत्र में खुद को पीछे छूटा मानता हो। दस वर्ष में आपने भारत के विकास भवन की जो मजबूत नींव रखी है, उससे जनता को पूर्ण विश्वास है कि आपके तीसरे व चौथे कार्यकाल तक इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा। 

उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी 
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यूपी आज क्रियाशील व प्रभावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में है, जो उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए कमिटेड हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में इनवेस्टमेंट फ्रेंडली इनवायरमेंट क्रिएट करने की दिशा में जो प्रयास किए हैं, उसकी परिणीति है कि आज उत्तर प्रदेश में यह जीबीसी हो रही है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी जिस प्रकार यूपी आगे बढ़ रहा है। यह जीसीबी यूपी में निवेश लाने की दिशा में पॉथ ब्रेकिंग सेरेमनी साबित होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि आश्वस्त हूं कि यूपी विकास के नए आयाम गढ़ेगा और पीएम के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर प्रदेश समेत पूरे देश को वैश्विक पटल पर आगे ले जाएंगे। 

राजनेता और उद्योगपति साफ नीयत के साथ मिलकर काम करें तो राष्ट्र प्रगति करेगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का दिन उद्यमी बंधुओं का दिन है। एक समय था, जब जनप्रतिनिधियों व उद्योगपतियों की मुलाकात को बड़े संदेहास्पद दृष्टि से देखा जाता था। किसी भी जनप्रतिनिधि का उद्योगपतियों से मिलना राजनैतिक खतरे की घंटी से कम नहीं माना जाता था। माना जाता था कि राजनेता व उद्योगपतियों का गठजोड़ राष्ट्र के विकास के लिए अच्छा नहीं है। कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं था कि राजनेता और उद्योगपति साफ नीयत के साथ मिलकर काम करें तो राष्ट्र प्रगति करेगा। यहीं पर किसी सामान्य जनप्रतिनिधि व प्रधानमंत्री में मूल अंतर दिखाई देता है। जब प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तबसे यह देश देख रहा है कि किस प्रकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर गुजरात में वे बदलाव की ऐसी बयार लेकर आए हैं, जिसकी सुगंध भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में दूर-दूर तक फैली है। देश के अनेक राज्यों के साथ ही गैर भाजपा शासित राज्य भी विकास के गुजरात मॉडल के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपने उद्योगपतियों व राजनेताओं के बीच के संबंध को संकल्प व राजनीतिक शुचिता के माध्यम से देश के विकास की अनिवार्य शर्त बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed