{"_id":"6391ed907cd6872cfa738eef","slug":"gayatri-s-land-worth-10-crores-in-possession-of-ed-property-worth-10-crores-seized-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री की 10 करोड़ की जमीन ईडी के कब्जे में : पूर्व मंत्री की भूमि अटैच, अब तक दस करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री की 10 करोड़ की जमीन ईडी के कब्जे में : पूर्व मंत्री की भूमि अटैच, अब तक दस करोड़ की संपत्ति जब्त
Thu, 08 Dec 2022 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी/लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी/लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:29 PM IST
सार
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ दूसरे दिन भी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। बृहस्पतिवार को ईडी व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब साढ़े छह बीघा जमीन जब्त की। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी का डंडा दूसरे दिन भी चला। प्रवर्तन निदेशालय ने गायत्री व उनके परिजनों के नाम दर्ज हाईवे की 4294 वर्ग मीटर जमीन बृहस्पतिवार को कब्जे में ले ली। दो दिन में अमेठी और तिलोई के पांच गांव में स्थित नौ बीघा पांच बिस्वा भूमि ईडी ने अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय इन दिनों अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके परिजनों की संपत्तियां खंगालने में जुटी है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी ईडी के अफसर तहसील पहुंचे। हलका लेखपाल सेतुराम और चकबंदी लेखपाल ज्ञान पाण्डेय को लेकर अफसर सबसे पहले सरवनपुर पहुंचे। जहां पूर्व मंत्री के बेटे अनिल प्रजापति की कंपनी के नाम दर्ज गाटा संख्या 264, 273, 276, 277, 279, 280 (2049 वर्गमीटर) जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। इस गाटा संख्या में विमल पैलेस सिनेमा घर व बाउंड्रीवॉल भी शामिल है। यह भूखंड लाइफ केयर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड गंगा बिहार कॉलोनी दिल्ली के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
इसके बाद ईडी के अफसर बधवरिया हल्का लेखपाल के साथ अमेठी-दुर्गापुर मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर के सामने गाटा संख्या 68 और 69 (रकबा 2,245 वर्ग मीटर) पर पहुंचे। यह भूखंड भी अनिल आदि के नाम दर्ज है। ईडी अफसरों ने भूखंड पर नोटिस चस्पा कर अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को ईडी की टीम ने तहसील प्रशासन के साथ महमूदपुर गांव स्थित पूर्व मंत्री की पुत्री सुधा के नाम दर्ज गाटा संख्या-50 (रकबा 0.299 हे.) तथा सुधा व अंकिता के नाम दर्ज गाटा संख्या 59 (रकबा दो बीघा) पर बोर्ड लगाते हुए नोटिस चस्पा किया था। वहीं परसावां गांव में पूर्व मंत्री के पुत्र अनुराग प्रजापति के नाम दर्ज गाटा संख्या 1071 व 1071-ख, 1071-ग ( रकबा 0.059 हे., 0.048 हे., 0.059 हे.), गाटा संख्या 1072 (रकबा 0.072 हे.) व गाटा संख्या 1075 (0.095 हे.) को कब्जे में लेते हुए बोर्ड लगाया था।
इसके साथ ही ईडी ने तिलोई तहसील के बहादुरपुर गांव स्थित अनिल प्रजापति के नाम दर्ज भूमि गाटा संख्या 6766 (रकबा 0.114 हे.), गाटा संख्या 6767 (रकबा 0.355 हे.), गाटा संख्या 6839 (रकबा 0.259 हे.) गाटा संख्या 6840 (रकबा 0.380 हे.) पर तहसील प्रशासन के साथ मिलकर नोटिस चस्पा कर बोर्ड लगाया है।
दो दिनों में ईडी ने तहसील अमेठी और तिलोई स्थित (गांव परसावां, महमूदपुर, सरवनपुर, बधवरिया और बहादुरपुर) में कुल नौ बीघा पांच बिस्वा भूमि को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। अब तक अटैच की गई जमीनों की बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से ऊपर आंकी जा रही है।
सुल्तानपुर में भी ईडी करेगी कार्रवाई
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं उनके परिजनों के नाम सुल्तानपुर जिले में दर्ज भूमि पर भी ईडी की ओर से भूमि जब्त कर नोटिस बोर्ड चस्पा करने कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ईडी के अफसर इस भूमि को कब कब्जे में लेंगे इस पर कुछ भी जानकारी नहीं दी।
गायत्री प्रजापति के बेटे की साढ़े छह बीघा जमीन ईडी ने की जब्त
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ दूसरे दिन भी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। बृहस्पतिवार को ईडी व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब साढ़े छह बीघा जमीन जब्त की। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मोहनलालगंज केे इंद्रजीत खेड़ा गांव में ईडी ने जब्ती की कार्रवाई की। रिकॉर्ड में यह जमीन पूर्व मंत्री के बेटे अनिल प्रजापति के नाम पर दर्ज है। इससे पहले बुधवार को मऊ गांव में पूर्व मंत्री की बेनामी संपत्ति जब्त की गई थी। इसकी कीमत भी करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां जमीन पर प्लॉटिंग चालू थी। बृहस्पतिवार को हुूई कार्रवाई में लेखपाल अंतरिक्ष पांडेय ईडी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व खनन मंत्री से जुड़ी संपत्तियों की तलाश लगातार यहां ईडी कर रही है।