{"_id":"67038d194d0cc23bf10e753f","slug":"gayatri-family-performed-havan-in-adarsh-jail-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : जेल में यज्ञ से बंदियों की नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर, गायत्री परिवार ने कराया 24 कुंडीय यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : जेल में यज्ञ से बंदियों की नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर, गायत्री परिवार ने कराया 24 कुंडीय यज्ञ
Mon, 07 Oct 2024 12:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:57 PM IST
सार
यूपी की एकमात्र अर्धखुली जेल आदर्श कारागार में रविवार को बंदियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से 24 कुंडीय महायज्ञ किया।
विज्ञापन
आदर्श कारागार में गायत्री परिवार ने कराया 24 कुंडीय यज्ञ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी की एकमात्र अर्धखुली जेल आदर्श कारागार में रविवार को बंदियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से 24 कुंडीय महायज्ञ किया। आदर्श बंदियों के साथ डीआईजी रामधनी, जेल अधीक्षक अनिल गौतम व जेलर अजय कुमार राय ने भी हवन किया।
विज्ञापन
गायत्री परिवार की ओर से मध्य प्रदेश से आए प्रमोद बारचे व प्रेम लाल कुशवाहा ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर डीआईजी रामधनी में कहा कि जेल में यज्ञ का महत्व और अधिक हो जाता है। बंदियों की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।साथ ही वातावरण सकारात्मक हो जाता है। यज्ञ में जिला जेल के अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, ऋत्विक प्रियदर्शी, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्रा, डीपी सिंह, रामप्रताप प्रजापति, अजीत सिंह, अजय कुलवंत, महिला डिप्टी जेलर निधि यादव, अंशू व सुकन्या पराशर समेत करीब सौ आदर्श बंदी शामिल रहे।
विज्ञापन