{"_id":"66b9b42ce3579bf6dc029c40","slug":"gas-leak-in-lohia-hospital-in-lucknow-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मची अफरातफरी, कांच तोड़कर निकाली गई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मची अफरातफरी, कांच तोड़कर निकाली गई गैस
Mon, 12 Aug 2024 03:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:50 PM IST
सार
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गैस लीक होने से दहशत फैल गई। पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई और लोग भागने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर के लिए मरीजों व तीमारदारों को जमीन पर लेटना पड़ा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को गैस लीक होने के बाद मरीजों में दहशत फैल गई। घटना सुबह 11 बजे उस समय की है जब मेडिसिन विभाग के एक मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था। इसके बाद कांच तोड़कर गैस निकाली गई तथा बाकी मरीजों को भी अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
वार्ड में भर्ती बस्ती निवासी एक मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर से अचानक गैस निकलने लगी। इसकी चपेट में एक तीमारदार भी आ गया। इसके बाद पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई और लोग भागने लगे।
विज्ञापन
लोहिया संस्थान प्रशासन के प्रवक्ता डा भुवन तिवारी ने बताया ऑक्सीजन सिलेंडर निकालते समय तेजी के साथ गैस निकली। किसी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यह घटना क्यों हुई इसके कारणों की पड़ताल की का रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन