फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gas crisis boosts electrical equipment market

Lucknow News: गैस संकट ने बिजली उपकरणों के बाजार को दिया उछाल

Thu, 19 Mar 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Gas crisis boosts electrical equipment market
दुकान में रखा इलेक्ट्रिकल फ्रायर।
गैस की किल्लत ने बिजली के उपकरणों के बाजार को जबरदस्त उछाल दे दिया है। आलम यह है कि होली के सीजन में ही दिवाली जैसी बिक्री देखी जा रही है। इंडक्शन और इंफ्रारेड चूल्हों की मांग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके मुकाबले आपूर्ति महज 10 फीसदी ही हो पा रही है। इस मांग को देखते हुए कंपनियों ने भी कीमतों में तीन से पांच प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


गैस का विकल्प तलाश रहे उपभोक्ता अब इंडक्शन के अलावा रोटी मेकर, ओवन और एयरफ्रायर जैसे उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, इन उत्पादों की बिक्री में तीन गुना तक तेजी आई है। बाजार में 1,500-2,000 रुपये के बीच रोटी मेकर और 2,500-3,000 रुपये में एयरफ्रायर उपलब्ध हैं। इंडक्शन की कीमतों में भी 400-500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो इंडक्शन पहले 1,600 रुपये का था, वह अब 2,000 रुपये तक में बिक रहा है।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में इलेक्ट्रिक फ्रायर का सहारा
गैस संकट से जूझ रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालक अब कस्टमाइज्ड ओवन और इलेक्ट्रिकल फ्रायर को अपना रहे हैं। संचालक प्रताप सिंह और अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि नमकीन और स्नैक्स बनाने के लिए यह एक कामचलाऊ व्यवस्था तो है, लेकिन फिलहाल गैस का कोई पूर्ण विकल्प नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाका के बड़े डीलर रमनदीप सिंह और बताते हैं कि सामान्य दिनों में जहां 10 इंडक्शन बिकते थे, अब बिक्री बढ़कर 100 हो गई है। मांग इतनी अधिक है कि कंपनियां सप्लाई पूरी नहीं कर पा रही हैं। हर दिन आने वाला नया स्टॉक कुछ ही घंटों में बिक जा रहा है।

इंदिरानगर के कारोबारी अनिरुद्ध निगम ने बताया कि नया स्टॉक महंगा होकर ही आ रहा है, लेकिन फिर भी पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। रेस्टोरेंट वाले ओवन, इलेक्ट्रिकल फ्रायर तो घर वाले एयरफ्रायर को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed