फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganpati mahotsav in lucknow

Lucknow News: फोड़ी मटकी, मराठी ढोल की थाप पर बप्पा को दी विदाई

Sat, 14 Sep 2024 06:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
ganpati mahotsav in lucknow
लखनऊ। गणपति बप्पा मोरया....के उद्घोष के साथ चौक के लोहिया लॉन में विराजे बप्पा को विदाई दी गई। दोपहर में करीब डेढ़ बजे के आसपास चौक में दही हांडी का आयोजन हुआ। मटकी फूटते ही महाराष्ट्र से आए ढोल-ताशे बज उठे और गजानन महाराज की शोभायात्रा निकली। बग्घी-घोड़े, झांकियां, झूमते श्रद्धालु, रास्ते भर प्रसाद बांटते स्वयं सेवक आगे बढ़ रहे थे। मराठी समाज के स्त्री-पुरुष-बच्चे और पूरा सराफा बाजार इस शोभायात्रा में शामिल हुआ। करीब पांच घंटे तक ढोल की धुन पर गूंजते भजन और उड़ते गुलाल ने आस्था के रंग को और गहरा किया। शाम को कुड़ियाघाट पर बप्पा का विसर्जन किया गया। वहीं अमीनाबाद के राजा को पिछले साल की तरह रामकृष्ण पार्क में बनाए कुंड में विसर्जित किया। संयोजक अतुल अवस्थी ने बताया कि इस दौरान दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मनौतियों के राजा का हुआ सिंदूर से अभिषेक

श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे मनौतियों के राजा के 19वें उत्सव के सातवें दिन शुक्रवार को सुबह गणपति की सिंदूराभिषेक पूजा हुई। बाद में भक्तों ने सिंदूर को अपने माथे पर लगाया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि भगवान गणेश को सिंदूराभिषेक करने से घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। शाम को कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नारी स्वाभिमान की रक्षा करने वाली श्री रानी सती दादी जी की महिमा पर एक नृत्य नाटिका के माध्यम से दिखाया कि कृष्ण प्रेम में डूबी कर्मा बाई ने ठाकुर जी को अपने हाथों से भोजन करवाया। संजय शर्मा ने-जो गणपति के दर आए उन्हें चढ़ता ऐसा सुरूर है..., मेरे दिल में बस तू ही तू बसा है... जैसे भजन सुनाए। मनौतियों के राजा के पंडाल के बाहर लगे मेले में महिला एवं बच्चों के लिए विशेष झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण हैं।
विज्ञापन


गोमती स्नान कर लौट आए गणपति
शुभ संस्कार समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश जन्मोत्सव समारोह के सातवें दिन सुबह बड़ा शिवाला में हवन संपन्न हुआ। उसके उपरांत धूमधाम से मेटल मूर्ति के गणपति जी रथ पर सवार होकर कुड़िया घाट गोमती के लिए प्रस्थान हुए। कुड़िया घाट पर गोमती के जल से गणपति जी को स्नान कराया गया। दीपावली पूजन के लिए गणपति जी वापस मंदिर में विराजमान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महानगर स्थित दिनेश मेघदूत अग्रवाल के निजी निवास पर सात दिवसीय गणपति उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया । सातवें दिन गोंडा से आए भजन गायक पंकज निगम ने गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया, घर में पधारो गजानन,मेरी भक्ति में रंग भर जाओ, मेरे सरकार आए हैं, यह चमक यह दमक भजनों की हाजरी लगाई।
- पत्रकारपुरम समिति की ओर से विशेष सांस्कृतिक संध्या में दर्शक झूम उठे।

- श्री वशीरतगंज ट्रस्ट की ओर से पीपल वाली गली में आयोजित गणेश उत्सव के तहत विशेष झांकी में भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed