फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganpati and chaudhri sweets samples fail.

इन दुकानों की मिठाई खाकर जा सकती है जान!

Thu, 15 Jan 2015 06:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
ganpati and chaudhri sweets samples fail.

हजरतगंज की चौधरी स्वीट्स और तेलीबाग की गणपति स्वीट्स की मिठाइयां लैब टेस्ट में जानलेवा पाई गई हैं।

विज्ञापन


चौधरी स्वीट्स से लिए गए मिल्क पुडिंग के नमूने में केमिकल कलर मिलाए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं गणपति स्वीट्स के खोवा बर्फी में डिटर्जेंट मिलाए जाने का पता चला है।

इनके अलावा मधुरिमा, मोतीमहल, कलेवा और त्रिपाठी स्वीट्स के नमूने भी फेल पाए गए हैं। एफएसडीए के खाद्य आयुक्त बादल चटर्जी ने बताया कि अनसेफ श्रेणी में फेल आई गणपति व चौधरी स्वीट्स के नमूनों की लैब रिपोर्ट के आधार पर दुकान का फूड लाइसेंस निरस्त कर इसके संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

गणपति और चौधरी के नमूने जानलेवा

ganpati and chaudhri sweets samples fail.

30 दिसंबर को शहर की नौ प्रमुख मिठाई दुकानों पर छापा मारकर मिठाइयों के 21 नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला में जांच में इनमें से आठ फेल पाए गए। वहीं दो नमूने मानव जीवन के लिए खतरा मानी जाने वाली अनसेफ श्रेणी में पाए गए।

इसके साथ ही मधुरिमा, मोतीमहल, कलेवा और त्रिपाठी स्वीट्स से लिए गए खोवा, सोयाबीन रिफाइंड, बर्फी और नमकीन के नमूनों की रिपोर्ट भी सब स्टैंडर्ड पाए जाने के आधार पर फेल आई है।

खाद्य सामग्री में डिटर्जेंट, खतरनाक घुलनशील केमिकल रंग सहित अन्य तरह की मिलावट पेट, त्वचा और दिल की बीमारी के लिए जिम्मेदार होता है।

गैस्ट्रो सर्जन डॉ. संजीव बिश्वास ने बताया, लंबे समय तक इस तरह की मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से लीवर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धमनियों में इसका फैट जमा होने से हार्ट अटैक भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed