Sitapur: गैंगस्टर मुजीब अहमद फर्जी आदेश पर पहुंचा कोर्ट, जज ने एसपी को दी जानकारी, मचा हड़कंप
अतीक अहमद गैंग का गुर्गा गैंगस्टर मुजीब अहमद फर्जी तलबी आदेश पर कोर्ट पहुंच गया। इसकी जानकारी गैंगस्टर कोर्ट के जज ने एसपी सीतापुर को दी। घटना से हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मुजीब अहमद को शहर कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। अब तक पुलिस पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि फर्जी तलबी के नाम पर सीतापुर जेल से कैदियों को लाने का काम किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें - भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट
ये भी पढ़ें - नेपाल जा रहे युवक को डराकर 28 हजार वसूलने वाले सिपाही गिरफ्तार, गोरखपुर जेल भेजे गए
जानकारी के मुताबिक, शहर का टाप टेन भूमाफिया मुजीब अहमद बिना जज के आदेश के फर्जी तलबी पर कोर्ट की हवालात लाया गया। यहां यह गुर्गों से मुलाकात कर रहा था तभी कोर्ट के पैरोकार को शक होने पर मामले का राजफाश हुआ। मामले में पूछताछ जारी है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि इस सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा और ऐसी कारवाई होगी जो नजीर बनेगी।
पुलिस को चकमा देकर किया था सरेंडर, 16 सितंबर को थी अगली पेशी
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 9, गैंगस्टर एक्ट अनुराग कुरील ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक सीतापुर को तत्काल एक पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि मुजीब अहमद का वाद विचारण के स्तर पर लंबित है। 5 सितंबर को पत्रावली आरोप हेतु नियत थी। अधिवक्ता गण के कार्य से विरत रहने के कारण पत्रावली प्रस्तुति की तिथि 16 सितंबर को नियत की गई किंतु किसी ने 6 सितंबर को ही तलबी आदेश पर मुजीब का नाम लाल कलम से लिखकर बढ़ा दिया। जबकि आज उसका केस विचारण के लिए नहीं लगा था।
उन्होंने एसपी को लिखा है कि यह प्रकरण अति गंभीर है। इस संबंध में तत्काल कार्रवाई कर 16 सितंबर को पत्रावली कोर्ट में प्रस्तुत करें। पूर्व में मुजीब अहमद ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया था। उस समय भी सीतापुर पुलिस को सरेंडर की भनक तक नहीं लगी थी।