फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster Hashim arrested in police encounter in Barabanki.

Barabanki: 20 हजार का ईनामी बदमाश हाशिम पुलिस मुठभेड़ में घायल, गैंगस्टर-तस्करी का है आरोपी

Thu, 26 Oct 2023 01:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

बाराबंकी के जहांगीराबाद में पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर हाशिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर गैंगस्टर व तस्करी सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Gangster Hashim arrested in police encounter in Barabanki.
मुठभेड़ में घायल हुआ ईनामी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार आधी रात पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के ईनामी बदमाश हाशिम उर्फ बग्घा के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाशिम पर पशु और मादक पदार्थों की तस्करी, गैंगस्टर समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं और 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे स्वाट व थाना जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम जहांगीराबाद रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जहांगीराबाद की ओर से एक बाइक सवार आता दिखा। रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। आखिरकार बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिलने से किया इनकार, कांग्रेस बैकफुट पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 2024 में राहुल पीएम और अजय राय होंगे सीएम, अखिलेश को पीएम बनाने वाले पोस्टर पर करारा जवाब


पुलिस ने उसे रात करीब एक बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश हाशिम उर्फ बग्घा है जो देवा कोतवाली इलाके के निवासी टिकरिया गांव का निवासी है। जहांगीराबाद, शहर कोतवाली नगर व घुंघटेर पुलिस द्वारा कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। एसपी ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed