फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape with woman, one arrested

Lucknow News : रास्ता भटकी विवाहिता को पता बताने के बहाने गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 09:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 09:31 AM IST
सार

एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे आरोपी सलमान की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
gangrape with woman, one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लखनऊ में काकोरी के दुबग्गा इलाके में महिला किसी काम से दुबग्गा बाजार गई थी। वापस आते समय वह रास्ता भटक गई। उसने दो युवकों से रास्ता पूछा तो पहुंचाने के बहाने एक बंद मकान में ले गए जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। वहां से निकलते समय धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी जिसके पीड़िता की तहरीर पर दुबग्गा थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसएसआई रितेश गुप्ता के अनुसार, महिला सोमवार दोपहर को दुबग्गा बाजार किसी काम से निकली थी। वापसी में शाम हो गई और रास्ता भटक गई। तभी दो युवक मिले। एक ने अपना परिचय दशहरी गांव निवासी रंजीत और दूसरे ने ठाकुरगंज के सलमान के रूप में दिया। दोनों ने महिला को घर छोड़ने की बात कही। इस पर महिला उनके साथ चली गई। दूसरे रास्ते पर जाने को लेकर महिला ने विरोध किया तो इस पर दोनों उसे जबरदस्ती एक घर के अंदर खींच ले गए। आरोप है कि उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


सुबह किसी तरह घर पहुंचने पर परिजनों को घटना बताई। आरोप है कि वारदात की तहरीर दुबग्गा थाने पर दी तो वहां मौजूद अतिरिक्त इंस्पेक्टर व दुबग्गा चौकी प्रभारी एसआई डीके सिंह ने तहरीर बदलकर देने को कहा। जब मामला उच्चाधिकारियाें तक पहुंचा तो मुकदमा दर्ज किया गया। एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे आरोपी सलमान की तलाश की जा रही है। तहरीर बदलवाने का आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed