फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga water will be cleaned till December 2024 in Varanasi.

UP News: दिसंबर तक वाराणसी में साफ होगा गंगा का पानी, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Sat, 28 Sep 2024 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने वाराणसी में नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज और ड्रेनेज की जितनी भी कमियां हैं। उन्हें दूर किया जाए। जिससे गंगा को स्वच्छ बनाया जा सके।

विज्ञापन
Ganga water will be cleaned till December 2024 in Varanasi.
समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी शहर में गंगा नदी साफ हो, इसके लिए नदी में गिरने वाले सभी नालों को बंद किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने ये निर्देश शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में नमामि गंगे योजना की समीक्षा बैठक में दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि दिसंबर, 2024 तक वाराणसी में गंगा का पानी स्वच्छ दिखाई देने लगेगा। इसके अलावा वाराणसी के जिन इलाकों में अभी तक सीवरेज लाइन नहीं बिछाई गई है। उन इलाकों में सीवरेज लाइन बिछाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए। 

विज्ञापन


 सीवरेज और ड्रेनेज की सभी कमियां होंगी दुरुस्त
अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने वाराणसी में नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज और ड्रेनेज की जितनी भी कमियां हैं। उन्हें दूर किया जाए। जिससे गंगा को स्वच्छ बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने दिसंबर तक की डेडलाइन अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरूआत में महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें दुनियाभर से लोग प्रयागराज आएंगे। इसमें से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी भी आएंगे, क्योंकि वाराणसी एक धार्मिक नगरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि कुंभ में आए जो लोग भी वाराणसी पहुंचे उन्हें गंगा नदी पूरी तरह से साफ मिले जिससे उन्हें एक सुखद एहसास हो। इससे इस काम को किसी भी हाल में दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन


सीवरेज कनेक्शन में देरी करने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार 
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने अभी तक सभी घरों में सीवरेज कनेक्शन नहीं दिए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। अभी तक शहर में सिर्फ 1.56 हाउसहोल्ड का सीवरेज कनेक्शन किया गया है। वाराणसी में अब तक सात एसटीपी हैं जिनकी क्षमता 420 एमएलडी है। इसके अलावा 80 नालों में ओवरफ्लो की समस्या है। बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कई इलाकों में अलग-अलग एजेंसियों ने पाइपलाइन बिछाई है। जिसकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। कहीं-कहीं पर सीवरेज का डिजाइन भी गलत तरीके से किया गया है। इन समस्याओं से निपटने के लिए नगर आयुक्त ने केंद्र से एक ऐसी एजेंसी को हायर करने के लिए कहा जो इस कार्य में निपुण हो और वह सबसे पहले सर्वे करके एक सही परियोजना बनाएं तब उसका क्रियान्वयन किया जाए। इस बात से डॉक्टर राजशेखर और अनुराग श्रीवास्तव ने भी सहमति जताई। इसका डीपीआर भी तैयार कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed