फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga water becomes red in Allahabad.

जहरीली हो गई 'नमामि गंगे', मछलियों की मौत से सनसनी!

Thu, 27 Nov 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद/लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद/लखनऊ। Updated Thu, 27 Nov 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Ganga water becomes red in Allahabad.

नमामि गंगे परियोजना में गंगा को साफ करने की कवायद को इलाहाबाद में संगम पर झटका लगा है। बुधवार को संगम पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंगा का पानी लाल रंग में मिला। यहां गंगा में मछलियां भी मरी पाई गईं।

विज्ञापन


अब यूपीपीसीबी की टीम ने पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं लखनऊ स्थित यूपीपीसीबी के बोर्ड अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। इसके लिए इलाहाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में पिछले दिनों मछलियों और साइबेरियन पक्षियों के मरने की घटना सामने आने के बाद बुधवार को संगम में गंगा जल का रंग अचानक लाल हो गया। इससे चिंतित श्रृद्धालु बिना स्नान किए ही वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह तकरीबन छह बजे के आसपास दारागंज स्थित मोरी गेट से संगम तक गंगा जल का रंग पूरी तरह से लाल हो गया। वहीं यमुना में किलाघाट के पास छह सौ मीटर के दायरे में झाग दिखाई देने लगा। इसकी वजह से गंगा में बड़ी संख्या में मछलियां भी मरी मिलीं हैं।

अफसर हैरान, समझ नहीं पा रहे क्या करें?

Ganga water becomes red in Allahabad.

इस घटना ने माघ मेला प्रशासन भी परेशान कर दिया है। मेले का आयोजन बेहद नजदीक है और अफसरों को समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए?

गंगा नदी का जल लाल देखकर परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना समाजसेवी कमलेश सिंह को दी। लंबे समय से गंगा-यमुना की सफाई के मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे कमलेश तत्काल संगम नोज पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने कमिश्नर, डीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को इसकी सूचना दी। उन्होंने कमिश्नर और डीएम के कैंप ऑफिसों में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि गंगा में कानपुर की टेनरियों से लगातार प्रदूषित पानी आ रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी फ्रैंकलीन का कहना है कि सूचना मिलने के बाद संगम से गंगा जल का नमूना लिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने में तीन दिन लगेंगे। बिना रिपोर्ट आए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

पर्यावरण विभाग से मांगी रिपोर्ट

Ganga water becomes red in Allahabad.

वहीं, यूपीपीसीबी के सदस्य जेएस यादव का कहना है कि संगम पर लाल रंग का पानी मिलना बहुत गंभीर मामला है। अगर मछलियां मरने की बात है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

हम क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी से इस मामले पर रिपोर्ट मांग रहे हैं। इसके बाद हकीकत सामने आने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed